{"_id":"5f5d10e78ebc3e57be5532b3","slug":"election-kaithal-news-knl440095107","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन चुनाव के विरोध में कैथल बार में वकीलों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन चुनाव के विरोध में कैथल बार में वकीलों ने किया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन चुनाव का कैथल बार में वकीलों ने किया विरोध
चुनाव ऑनलाइन न कराकर सामान्य तरीके से कराया जाएं-मलिक
फोटो संख्या-19
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल द्वारा जिला बार कैथल के कार्यकारिणी के चुनाव 1 अक्तूबर को ऑनलाइन करवाए जाने का जिला बार एसोसिएशन के सदस्य वकीलों ने विरोध किया। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व उप-प्रधान सुरेंद्र मलिक सहित भारी संख्या में वकीलों ने विरोध कर कहा कि चुनाव प्रक्रिया को सामान्य तौर पर करवाया जाए क्योंकि ऑनलाइन चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहेगा। मलिक ने बताया कि चुनाव के समय यदि सर्वर में कोई समस्या आती है या फिर इंटरनेट सही तरीके से कार्य नहीं करता है तो चुनाव का नतीजा सही नहीं आ पाएगा। मलिक ने कहा कि ऑनलाइन चुनाव का अधिवक्ता विरोध करते हैं। चुनाव सूची में अधिवक्ताओं के जो मोबाइल नंबर दर्ज हैं। अधिकतर अधिवक्ताओं ने मोबाइल नंबर बदल दिए हैं। इससे चुनाव संबंधी लिंक उन तक नहीं पहुंच पाएगा। इससे अधिकतर अधिवक्ता अपना मत डालने से वंचित रह जाएंगे। कैथल जिला बार एसोसिएशन के वकीलों ने मांग की है कि चुनाव ऑनलाइन न कराकर सामान्य तरीके से कराया जाएं। इस मौके पर हर्षित, निर्मल सिंह, मयंक, रविंद्र राणा, कुलदीप, अमरजीत सिंह, गुलाब सिंह, नरेंद्र राविश, सचिन सिंघल सहित भारी संख्या में वकीलों ने विरोध किया।