{"_id":"688a75479ee73cacea0eb2ab","slug":"elderly-womans-legs-crushed-due-to-bus-collision-kaithal-news-c-18-1-knl1004-704565-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बस की टक्कर से बुजुर्ग महिला के पांव कुचले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बस की टक्कर से बुजुर्ग महिला के पांव कुचले
Thu, 31 Jul 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। प्राइवेट सहकारी समिति की एक बस ने ढांड बस स्टैंड पर कलवंत कौर निवासी बिरथरे बाहरी (73) को टक्कर मार दी, जिससे महिला का पांव बस के टायर के नीचे आ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के समय कलवंत कौर अपनी बेटी मुकविंदर कौर के साथ अपने गांव लौटने के लिए ढांड बस स्टैंड पर खड़ी थीं। मुकविंदर कौर के अनुसार, प्राइवेट समिति की बस का चालक सरकारी बस से आगे निकलने की होड़ में तेज रफ्तार में बस चला रहा था, उसी दौरान उसकी मां को टक्कर मार दी और टायर उनके पांव पर चढ़ गया। हादसे के बाद महिला के पांव से लगातार खून बहता रहा।
मुकविंदर ने बताया कि वह ड्राइवर को लगातार आवाज देती रही, लेकिन उसने बस नहीं रोकी। जब वह खुद बस के आगे जाकर खड़ी हुई, तो ड्राइवर ने उसे गालियां दीं और डंडा निकालकर धमकाने लगा। घटनास्थल पर मौजूद यात्रियों की मदद से आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया गया। घायल कलवंत कौर को जिस अस्पताल ले गए, वहां मना कर दिया गया। फिर उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढांड लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। ढांड थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर रेखा रानी ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस सहायता नहीं मिली ससुराल से बुलाई गाड़ी
घायल महिला की बेटी मुकविंदर कौर ने बताया कि उसने सहायता के लिए ढांड थाना प्रभारी को कॉल किया, जिसके बाद डायल 112 की गाड़ी मौके पर आई लेकिन सिर्फ पूछताछ कर चली गई। जब पुलिस से सरकारी अस्पताल पहुंचाने की गुहार लगाई गई, तो जवाब मिला कि पहले ड्राइवर को थाने छोड़कर आएंगे, फिर मदद करेंगे। करीब 45 मिनट तक कोई मदद नहीं मिली, अंततः उसने अपने ससुराल से गाड़ी बुलाकर मां को अस्पताल पहुंचाया।