फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Elderly woman dies in suspicious circumstances, case registered against three

संदिग्ध हालात में बुजुर्ग महिला की मौत, तीन के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies in suspicious circumstances, case registered against three
कैथल। 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने महिला की बहू की शिकायत पर बुजुर्ग को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में एक महिला समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव मानस निवासी ललिता ने बताया कि वह सिलाई का काम करती है। उनके पड़ोसी दिलबाग व जगरूप से 11 साल पहले उन्होंने जनकपुरी कॉलोनी में 10 लाख 50 हजार रुपये में 250 गज का प्लॉट लिया था। इस प्लॉट को पड़ोसियों ने किसी और को बेच दिया। ये चार साल पहले उन्हें पता चली थी। उन्होंने दोनों से पूछा तो आरोपियों ने उन्हें दो लाख रुपये लौटा दिए और शेष राशि भी ब्याज सहित देने की बात कही। इसके बाद वे उन्हें पैसे देने के लिए आश्वासन देते रहे पर पैसे नहीं लौटाए।
विज्ञापन

उसकी सास चंद्र (70) शनिवार को दोनों के पास पैसे की बात करने गईं थी। जहां दोनों आरोपियों ने उसकी सास से झगड़ा किया। इसके बाद उन्हें उसकी सास पड़ोसी दिलबाग के घर के दरवाजे पर बेहोशी की हालत में मिली। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। उसके शोर मचाने पर उसकी चाची राजो और चाचा अर्जुन मौके पर आ गए और उसकी सास को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर दिलबाग, दिलबाग की पत्नी कृष्णा व जगरूप के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed