फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Eighth accused arrested in cleaning scam worth crores

Kaithal News: करोड़ों के सफाई घोटाले में आठवां आरोपी गिरफ्तार

Sat, 03 Aug 2024 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 03 Aug 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Eighth accused arrested in cleaning scam worth crores
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला परिषद में हुए करीब सात करोड़ रुपये के घोटाला मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो कैथल की टीम को एक और सफलता हाथ लगी है। इस मामले में एसीबी ने आठवें आरोपी को वीरवार देर शाम ढांड रोड पर सम्राट मिहिर भोज चौक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम ऋषि नगर कैथल निवासी रोहताश ठेकेदार है। इससे पहले सात आरोपियों को पकड़ा जा चुका है जबकि सात अभी तक पकड़ से दूर भी हैं।

एंटी करप्शन ब्यूरो के मुताबिक, आरोपी ने 72 लाख रुपये अपने खाते फर्जी तरीके से डालकर गबन किया है। इसमें से करीब डेढ़ लाख रुपये की राशि रिकवर कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम ने उसे न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एसीबी के अनुसार आरोपी रोहताश ठेकेदार ढांड रोड पर सम्राट मिहिर भोज चौक पर लगे भंडारे में कांवड़ियों की सेवा में लगा था। इस दौरान एसीबी को गुप्त सूचना मिली तो दबिश दी। इसके बाद मौके पर ही आरोपी को काबू कर लिया है। गौरतलब है कि इस मामले में कुल 15 आरोपी है। इसमें से अभी तक रोहताश समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि सात आरोपी अभी भी एसीबी की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीबी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि जिला परिषद में हुए सफाई घोटाला मामले में अब तक 15 में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि सात आरोपियों की गिरफ्तारी होना बाकी है। वीरवार देर शाम के समय कैथल से ही एक आरोपी ठेकेदार रोहताश को गिरफ्तार कर लिया है। उसे शुक्रवार को न्यायालय में भी पेश किया, जहां से न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

यह है पूरा मामला
वर्ष 2021 में पंचायत चुनाव की घोषणा से पहले कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार ने स्वच्छता अभियान के तहत गांवों में सफाई के लिए 10 करोड़ रुपये की ग्रांट दी थी। इसमें से महज तीन करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई थी। अन्य सात करोड़ रुपये की राशि को ठेकेदारों की फर्म में डलवा आरोपियों ने उसे अपने खाते में डलवाए थे। इसके बाद एसीबी ने कुछ राजनेताओं व जिला पार्षदों की ओर से उठाए गए मुद्दे पर जांच शुरू की थी। अब जांच पूरी होने के बाद एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में अब तक कैथल में पंचायती राज के एसडीओ रहे रोहतक के एक्सईएन नवीन, कैथल में पंचायती राज के जेई जसबीर सिंह, अकाउंटेंट कुलवंत के साथ पंचायती राज के ठेकेदार गांव फरियाबाद निवासी दिलबाग सिंह, गांव फतेहपुर निवासी अभय संधू, ठेकेदार राजेश, पूंडरी निवासी अनिल व अब कैथल निवासी रोहताश को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि मामले में दर्ज एफआईआर के मुताबिक जेई जयवीर और साहिल व ठेकेदार भाजपा नेता प्रवीन सरदाना, कमल, तिलक राज व सुमित सहित एक अन्य आरोपी फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed