फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Eight vehicles collided on Hisar-Chandigarh National Highway

Kaithal News: हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भिड़े आठ वाहन

Tue, 19 Nov 2024 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 19 Nov 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Eight vehicles collided on Hisar-Chandigarh National Highway
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत/कैथल। घना कोहरा लगातार हादसों का कारण बनता जा रहा है। सोमवार की सुबह घने कोहरे के कारण से हिसार चंडीगढ़-राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक के बाद एक आठ वाहन आपस में भिड़ गए और एक कार में आग लग गई। कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके साथी को सुरक्षित कार से बाहर निकाल लिया गया। दुर्घटनाओं में अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। गनीमत यह रही कि हादसों में किसी की जान नहीं गई।

उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस विभाग से पीएसआई अमित ने बताया कि सुबह करीब सात बजे कलायत थाना में दुर्घटना की सूचना आई। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि एक ट्रक व क्रेन की आपस में टक्कर हो गई थी। इतनी देर में नरवाना की ओर से एक कार आई और वह भी क्रेन से जा टकराई और देखते देखते ही उसमें आग लग गई। पुलिस ने कार में सवार लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


दुर्घटना में कार चालक नरवाना निवासी सूर्यप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके साथी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घने कोहरे व दुर्घटनाओं के अंदेशे को देखते हुए नेशनल हाईवे अथॉरिटी व कलायत पुलिस ने दोनों और से सड़क को कवर कर लिया। उसके बावजूद कोहरे के कारण से दुर्घटनाएं होती रही। दूसरी घटना में एक निजी स्कूल की बस जो पहले से ही दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी थी और विपरीत दिशा में खड़ी थी उससे एक प्राइवेट बस जा टकराई। प्राइवेट बस चालक मोनू ने बताया कि पहले से ही दुर्घटना ग्रस्त एक स्कूल की बस विपरीत दिशा में खड़ी थी। उस पर न तो इंडीकेटर जल रहे थे और न ही कोई इशारा था। गहन धुंध के कारण उसकी बस कंडक्टर साइड से निजी स्कूल की बस से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में दोनों बसों को नुकसान हुआ और यात्रियों को भी मामूली चोटें आई। थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि कोहरा इतना गहरा था कि जब वे मौके पर पहुंचे तो तभी पीछे से एक कार आई और उनकी गाड़ी से भिड़ते-भिड़ते रह गई और रोड से नीचे उतर गई। इसके अलावा और एक गाड़ी धुंध के चलते सडक़ से नीचे उतर गई और पुलिस व एनएचआई की सुरक्षा टीम ने उनको सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

इससे पूर्व रविवार को भी कोहरे के कारण से एक प्राइवेट स्कूल की खाली बस दुर्घटना ग्रस्त होकर पलट गई थी। दिल्ली-कटरा एक्सप्रैस वे पर भी घने कोहरे व अदृश्यता के चलते वाहन आपस में भिड़ गए थे।

कार के हीटर में शार्ट सर्किट से लगी आग ः पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नरवाना का रहने वाला सूर्यप्रकाश अपने साथी के साथ कार में कैथल जा रहा था। गांव बात्ता के पास उनकी कार पहले से ही आपस में भिड़े ट्रक व क्रेन से जा टकराई। उस समय कार में गर्म हवा के लिए हीटर चल रहा था जिसमें शार्ट सर्किट हो गया और कार में आग लग गई। कुछ ही देर में कार जलने लगी। इस हादसे में चालक सूर्यप्रकाश घायल हो गया पर उसके साथी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
राजौंद में पंजाब रोडवेज की बस पेड़ से टकराई
संवाद न्यूज एजेंसी

राजौंद। जाखौली गांव के पास अधिक धुंध के कारण पंजाब रोडवेज की बस असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। छह सवारियों को चोटें आई हैं। बस की स्पीड ज्यादा होने से बड़ा हादसा बच गया। बाद में बस की सवारियों को दूसरी बस में बैठाकर गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

घायल राजौंद निवासी अभिनंदन ने बताया कि वह सुबह 5:50 पर राजौंद से निकलने वाली पंजाब रोडवेज की बस में सवार हुए थे।

जब यह बस जाखौली निकलने के बाद सड़क पर आगे बढ़ी तो वहां पुलिया बनाई जा रही थी पर धुंध के कारण कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। इस बीच चालक बस पर संतुलन खो बैठा और बस सड़क के साथ एक पेड़ से जा टकराई। इसमें राजौंद निवासी सास-बहू दो महिलाओं को सर पर चोट लगी जिन्हें उपचार के लिए राजौंद लाया गया। इसके अलावा दो तीन अन्य सवारियों को भी चोट लगी है।


उसने बताया कि बस ज्यादा स्पीड में नहीं थी जिस कारण एक बड़ा हादसा टल गया और बस पेड़ के साथ अटक गई। बस के चालक ने सभी सवारियों को पीछे आ रही हरियाणा रोडवेज की बस में बिठाकर अपने गंतव्य की तरफ भेजा। अगर बस पेड़ से न अटकती तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। बस में लगभग 35 से 40 सवारियां बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed