{"_id":"69162aa01a32fd869501d648","slug":"eight-players-were-honored-at-the-sports-festival-kaithal-news-c-245-1-kht1005-140630-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खेल उत्सव में आठ खिलाड़ियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खेल उत्सव में आठ खिलाड़ियों को किया सम्मानित
Fri, 14 Nov 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
13केएलटी3: आरोही स्कूल में प्रथम दिन की खेल प्रतियोगिता में विजेता रहे बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामगढ़ पांडवा में दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आठ खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। वेटलिफ्टिंग में राज्य स्तरीय गोल्ड मेडलिस्ट अंकित को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नपा कलायत के प्रधान अंकित जैलदार और सहयोगी राजीव राणा रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में ग्रामीण लोकहित सेवा ट्रस्ट, रामगढ़ पांडवा के नवनिर्वाचित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए 5100 रुपये की राशि भेंट की, वहीं शिक्षा सेवा समिति, रामगढ़ पांडवा ने बच्चों को लड्डू वितरित कर उत्साह बढ़ाया। प्राचार्य डॉ. अश्विनी मंगला ने बताया कि पहले दिन की प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़, स्लो साइक्लिंग, लॉन्ग जंप, शॉट पुट, लेमन रेस, ब्रिक रेस और थ्री लैग रेस आयोजित की गईं। दूसरे दिन रिले रेस, 200 मीटर, 400 मीटर रेस और रस्साकसी की प्रतियोगिताएं होंगी। समापन समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी कैथल सुरेश कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी कलायत सुरेश कुमार नैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।