फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Eight players from the district selected for the ice hockey competition.

Kaithal News: जिले के 8 खिलाड़ी आइस हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयनित

Wed, 10 Jun 2026 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 10 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Eight players from the district selected for the ice hockey competition.
कैथल। अंडर-12 वर्ग में कैथल के 8 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय आइस हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 11 से 14 जून तक हिमाद्री आइस रिंक, देहरादून में आयोजित की जाएगी। वहीं अंडर-15 वर्ग में कैथल के 15 खिलाड़ियों का चयन हरियाणा टीम में हुआ है। अंडर-15 की राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप 15 से 18 जून तक देहरादून में आयोजित होगी।
विज्ञापन

कोच हरसिमरन गुराया ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की। कैथल जिले के 25 खिलाड़ियों ने हिमाद्री आइस रिंक, देहरादून में 1 जून से 6 जून तक आयोजित आइस हॉकी प्रशिक्षण शिविर और फिर 7 से 8 जून तक आयोजित हरियाणा राज्य आइस हॉकी चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया।एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल शर्मा, सरदार अंगरेज सिंह, एडवोकेट सुबे सिंह व अन्य ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed