{"_id":"67e309e1ee22b22daa03643a","slug":"eight-and-a-half-lakhs-cheated-in-the-name-of-sending-to-canada-kaithal-news-c-18-1-knl1004-610008-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कनाडा भेजने के नाम पर साढ़े आठ लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कनाडा भेजने के नाम पर साढ़े आठ लाख ठगे
Wed, 26 Mar 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। क्योड़क गांव में एक युवक को कनाडा भेजने के नाम पर साढ़े आठ लाख रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में कैथल के सदर थाने में युवक की शिकायत पर एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गया है।
कैथल सदर थाने में दी गई शिकायत में क्योड़क निवासी कार्तिक ने बताया कि उनके गांव का सुमित उर्फ मीता युवाओं को विदेश भेजने का काम करता है। फरवरी 2024 में मीता उसे कहने लगा कि वह उसे टूरिस्ट वीजा पर कनाडा भेज देगा। उसने मीता की बात मान ली और 19 लाख रुपए में बात तय हो गई। सुमित उर्फ मीता ने उससे अलग-अलग समय में 12 लाख 50 हजार रुपए ले लिए।
कार्तिक के मुताबिक, आरोपी ने कहा कि उसे जल्द से जल्द विदेश भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।करीब दो माह बाद जब उन्होंने मीता से विदेश जाने को लेकर बातचीत की तो उसने उनके मोबाइल पर एक वीजा की फोटो भेज दी। जांच के पाया गया कि यह नकली वीजा की फोटो है।
विज्ञापन
इसके बाद जब आरोपी से रकम मांगी तो आरोपी ने उन्हें चार लाख रुपये तो वापस दे दिए लेकिन बाकी रुपये नहीं दिए। इस संदर्भ में सदर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।