फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Efforts are being made for recovery

Kaithal News: रिकवरी के लिए दी जा रही दबिश

Fri, 31 May 2024 05:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 31 May 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Efforts are being made for recovery
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला परिषद में हुआ सफाई घोटाला मामले की जड़े केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों तक फैलने का अंदेशा जताया जा रहा है। अभी तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से रिकवरी के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के तहत बनाई गई एसीबी की 10 टीमों ने जांच शुरू करते हुए हरियाणा सहित पंजाब, दिल्ली और यूपी में दबिश देना शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि न्यायालय ने गिरफ्तार किए गए सात आरोपियों का दो दिन का रिमांड एसीबी को दिया था। इसके बाद ही अब दूसरे राज्यों में दबिश देते हुए रिकवरी करने का प्रयास एसीबी की टीमों की ओर से जारी है। जिला परिषद में सफाई के नाम पर आई 10 करोड़ रुपये में से सात करोड़ रुपये की राशि का गबन इन आरोपियों की ओर से किया गया है जबकि इसमें से महज 30 प्रतिशत यानि करीब तीन करोड़ रुपये की राशि ही गांवों में खर्च की गई है। गांवों में किए गए सफाई कार्याें के फर्जी बिल बनाए और भ्रष्टाचार किया।
विज्ञापन


जिला परिषद में हुए सफाई घोटाला मामले में आरोपियों से रिमांड के दौरान पूछताछ जारी है। अब इन आरोपियों से रुपयों की रिकवरी करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए एसीबी की अलग-अलग टीमें लगातार कार्य कर रही है। इसमें हरियाणा के साथ पंजाब, यूपी और दिल्ली में दबिश दी जा रही है। इस मामले में आगामी खुलासा होने के बाद जल्द ही और जानकारियां भी सांझा की जाएंगी। -सूबे सिंह, जांच अधिकारी, एसीबी, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह है पूरा मामला

वर्ष 2021 में पंचायत चुनाव की घोषणा से पहले आचार संहिता से पहले ही कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार ने स्वच्छता अभियान के तहत गांवों में सफाई के लिए 10 करोड़ रुपये की ग्रांट दी थी। इस ग्रांट में से महज सात करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई थी। जबकि अन्य सात करोड़ रुपये की राशि को ठेकेदारों की फर्म में डलवा आरोपियों ने उसे अपने खाते में डलवाए थे। इसके बाद एसीबी ने कुछ राजनेताओं व जिला पार्षदों की ओर से उठाए गए मुद्दे पर जांच शुरू की थी। अब जांच पूरी होने के बाद एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में अब तक कैथल में पंचायती राज के एसडीओ रहे रोहतक के एक्सईएन नवीन, कैथल में पंचायती राज के जेई जसबीर सिंह, अकाउंटेंट कुलवंत के साथ पंचायती राज के ठेकेदार गांव फरियाबाद निवासी दिलबाग सिंह, गांव फतेहपुर निवासी अभय संधू, ठेकेदार राजेश व पूंडरी निवासी अनिल को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन आरोपियों का रिमांड शुक्रवार को खत्म होगा। वहीं, अभी इस मामले में मुख्य आरोपी डिप्टी सीईओ एसीबी की गिरफ्तार से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed