फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Effort to promote Sirsal players

Kaithal News: सिरसल के खिलाड़ियों को बढ़ावा देने की कवायद

Thu, 21 Mar 2024 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 21 Mar 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Effort to promote Sirsal players
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। आज कई गांव ऐसे हैं, जहां संसाधनों के अभाव में खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पाते। ऐसा ही हलके का गांव सिरसल है, जहां खेलने वाले खिलाड़ी तो है, लेकिन उन्हें कोई सरकारी सुविधाएं नहीं मिल रहीं, लेकिन इन बच्चों को खेल का प्रशिक्षण देने और उन्हें सामान उपलब्ध करवाने का बीड़ा खेल प्रशिक्षकों, अध्यापक वर्ग व सामाजिक संस्था ने उठाया है।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसल के अध्यापक सुधीर कुमार ने बताया कि गांव सिरसल के राजकीय स्कूलों में पढऩे वाले लड़के-लड़कियां खेलना तो चाहते थे, लेकिन उनके पास खेल किट और प्रशिक्षक दोनों का अभाव था। ऐसे में गांव के दो खेल शिक्षकों पंकज शर्मा व सावन टूर्ण ने इन बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया। पूंडरी स्टेडियम मुख्य वॉलीबॉल कोच कर्मवीर गोलन ने बच्चों के खेलने के लिए उन्हें वालीबाल खेल किट उपलब्ध करवाई। सुधीर कुमार ने बताया कि उनकी अगुवाई में 70 बच्चों की टीम तैयार की गई, जिन्हें अब दोनों कोच प्रशिक्षण दे रहे है।
विज्ञापन


खिलाडि़यों को हौसला बढ़ाने पहुंच रहे समाजसेवी ः बुधवार को सामाजिक संस्था पीएसएसएम के प्रधान अनिल आर्य भी इन खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाने पहुंचे और बच्चों को नशे और मोबाइल छोड़कर खेलने के प्रति प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीन टाया, रुपेंद्र वालिया ने बताया कि युवा हमारे देश का भविष्य है और यदि युवा स्वस्थ होगा तो हमारे समाज के साथ-साथ देश भी तरक्की करेगा। उन्होंने संस्था की ओर बच्चों को खेल किट उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया।


राजकीय स्कूलों के 70 बच्चे ले रहे प्रशिक्षण ः अध्यापक सुधीर कुमार ने बताया कि स्कूल के खेल मैदान में रोजाना 40 लडक़े व 30 लड़कियां प्रशिक्षण ले रही है। खास बात ये है कि ये सभी बच्चे राजकीय स्कूल में पढ़ते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed