फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Earrings snatched from elderly woman

बुजुर्ग महिला से कानों की बालियां छीनीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Earrings snatched from elderly woman
Earrings snatched from elderly woman - फोटो : Kaithal
एक बुजुर्ग महिला से एक बदमाश शुक्रवार दोपहर को कानों की बालियां छीन कर फरार हो गया। जिस कारण महिला के कानों में चोट भी आई है। महिला दहशत में है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बाबा लदाना निवासी बंती देवी ने बताया कि उसका लडक़ा लडक़ा नरेश कुमार हरिनगर में रहता है। वह उसके साथ रहती है। शुक्रवार को सायं करीब चार बजे वह बाबा लदाना जाने के लिए अपने पोते अंकुश के साथ मानस रोड खनोरी बाईपास के निकट खड़ी थी। उसका पोता अंकुश उसे यहां पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास छोड़कर वापस चला गया। वह किसी वाहन के इंतजार में बाबा लदाना गांव में जाने के लिए खड़ी थी। इसी बीच वह चौक से थोड़ा आगे स्कूल के निकट खड़ी हो गई। जहां एक बाइक पर सवार होकर एक लडक़ा आया और इतना ही पूछा कि कहां जाना है। वह जवाब दे ही रही थी कि उसने उसके गले से सोने का लॉकेट छीन लिया। जो टूटकर नीचे गिर गया। जैसे ही वह उसे उठाने लगी तो उस लड़के ने बाइक से नीचे उतर कर दोनों कानों में पहनी हुई बालियां दोनों हाथों से झटक ली। उसने शोर मचाया। इतने में वह बाइक पर सवार होकर भाग गया। इसके बाद एक अनजान बाइक सवार ने उसे घायल अवस्था में बाबा लदाना छोड़ा। जहां जाकर उसने घर वालों को सारी जानकारी दी। इसके बाद वे उसे अस्पताल ले गए। बाद में पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed