{"_id":"682f7d38a99ed8c06f058598","slug":"dusty-winds-blew-throughout-the-day-the-sun-was-shining-kaithal-news-c-18-1-knl1004-653104-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दिनभर चलीं धूलभरी हवाएं, खिली रही धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दिनभर चलीं धूलभरी हवाएं, खिली रही धूप
Fri, 23 May 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 23 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर में वीरवार को धूल भरी हवाएं चली। इससे धूप के बावजूद गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी ऐसी ही स्थिति बन सकती है।
प्रदेश में बुधवार शाम को तेज तूफान व बारिश के बीच मौसम ने एकदम करवट बदली थी। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी।
वीरवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम था, जबकि बुधवार को यह 34.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से छह डिग्री कम था। रात का न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री रहा जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा है।
अबकी बार मानसून से पहले प्री मानसून, गर्मी से राहत की उम्मीद
कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि साल मई का महीना बीते कई वर्षों की तुलना में सबसे ठंडा हो सकता है। तीखी गर्मी पड़ने की संभावना बहुत कम है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश मई और जून की शुरुआत को आरामदायक बना सकते हैं।
आमतौर पर मई महीने में गर्म हवाएं और लू के चलते जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है, लेकिन इस बार मौसम अपेक्षाकृत बेहतर रहा है। इस महीने की शुरुआत के केवल तीन दिन ही ऐसे रहे जब अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहा।