{"_id":"6546ab56c04a43aabf03e928","slug":"dumpers-filled-with-mud-become-a-cause-of-trouble-kaithal-news-c-18-1-knl1004-257392-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मिट्टी से भरे डंपर बने परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मिट्टी से भरे डंपर बने परेशानी का सबब
Sun, 05 Nov 2023 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 05 Nov 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। कलायत के शहरी व ग्रामीण अंचल में बेलगाम दौड़ते ओवरलोड मिट्टी के डंपर लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हैं। इससे गिरने वाली मिट्टी से सड़क पर राह फिसलनभरी है।
क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के अवैध खनन का कार्य जारी है। बताया जाता है कि अनुमति के नाम पर जो दस्तावेज डंपर चालक दिखाते हैं, उन पर खनन विभाग हरियाणा की न तो मुहर है और ही मिट्टी के उठाने से संबंधित लोकेशन का उल्लेख किया गया है।
लोगों के आरोप हैं कि मिट्टी के उठान से संबंधित जमीन की गहराई, चौड़ाई व लंबाई की पैमाइश के मामले में अधिकारी मौका स्थल से दूरी बनाए हैं। ऐसे में डंपर एजेंसी अपनी मर्जी से मिट्टी को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचा रही है। ऐसे वाहनों की सूची लंबी है जिन्हें नेशनल हाईवे, सजूमा रोड, चौशाला, जुलानी खेड़ा और अन्य इलाकों में बिना नंबर प्लेट के दौड़ाया जा रहा है। आशीष मोर, सुरेंद्र कुमार, बलवान सिंह, रघुबीर सिंह व रामनारायण का कहना है कि अव्यवस्था के आलम में लोक निर्माण विभाग की करीब दो दर्जन संपर्क सड़कें टूट गई हैं। साथ ही सिंचाई संसाधनों, पेड़-पौधों, रेलवे लाइन की पटरी और अन्य स्तरों पर सार्वजनिक-निजी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। डंपरों से गिरती मिट्टी के कारण से सड़कों पर कीचड़ होना आम है। रेलवे क्रॉसिंग पर इन डंपरों की वजह से इतना बुरा हाल है कि दोपहिया वाहनों का तो निकलना भी मुश्किल है। डंपरों पर मुख्यमंत्री उडऩदस्ता और आरटीए विभाग की टीम कई बार लाखों रुपये का जुर्माना कर चुकी है। बावजूद इसके यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।
विज्ञापन
उधर, आरटीए गिरीश चावला ने बताया कि कलायत क्षेत्र में ओवर लोडिड मिट्टी डंपरों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इस कड़ी में तीन नवंबर को छह वाहनों पर तीन लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले भी विभाग ने सीएम फ्लाइंग के साथ मिलकर डंपरों पर जुर्माना लगाया है।