फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dumper sinks on under-construction road, accident averted

Kaithal News: निर्माणाधीन सड़क पर धंसा डंपर, हादसा टला

Tue, 17 Feb 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 17 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Dumper sinks on under-construction road, accident averted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। कैथल-असंध मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य की धीमी प्रगति और अव्यवस्थित व्यवस्था का खामियाजा शुक्रवार को एक डंपर चालक को भुगतना पड़ा। निर्माणाधीन सड़क के धंसे हिस्से में डंपर का पिछला पहिया फंस गया, जिससे वाहन एक ओर झुक गया और कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया।

गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर निर्माण सामग्री लेकर जा रहा था। सड़क के जिस हिस्से पर अभी तक पक्का निर्माण नहीं हुआ है, वहां मिट्टी और बजरी के कारण मार्ग असमतल बना हुआ है। जैसे ही डंपर उस हिस्से से गुजरा, नीचे की जमीन धंस गई और वाहन फंस गया।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने चालक की सहायता की और अन्य वाहनों को सावधानीपूर्वक निकाला गया। स्थानीय दुकानदार मनमोहन, वीरू, सुंदर, कुलदीप, अशोक, किशन, मनीराम, अजय, राहुल, योगेश और प्रदीप ने बताया कि पिछले कई वर्षों से मार्ग की स्थिति खराब बनी हुई है। धूल, गड्ढे और अधूरा निर्माण कार्य आमजन के लिए लगातार परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क की दुर्दशा के चलते ग्राहकों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है, जिससे व्यापार पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो गंभीर दुर्घटना हो सकती है। प्रशासन से शीघ्र ठोस कदम उठाने की अपेक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed