{"_id":"684dcc31474748e4ad0ae0dc","slug":"due-to-the-breakdown-of-the-pipeline-the-people-of-ward-6-are-yearning-for-water-for-four-days-kaithal-news-c-18-1-knl1004-670028-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पाइपलाइन टूटने से वार्ड-6 के लोग चार दिन से पानी के लिए तरस रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पाइपलाइन टूटने से वार्ड-6 के लोग चार दिन से पानी के लिए तरस रहे
Sun, 15 Jun 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। जन स्वास्थ्य विभाग की पाइपलाइन टूट जाने के कारण वार्ड नंबर 6 के निवासी पिछले चार दिनों से पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों सत्यनारायण, जयभगवान, महेंद्र शर्मा, कपिल, कमल, गुलशन सहित अन्य लोगों ने बताया कि पिछले चार दिनों से पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद है। इससे मोहल्ले के लोग परेशान हैं। उन्होंने बताया कि कैथल-असंध मार्ग पर सीवरेज पाइप डालने के दौरान जन स्वास्थ्य विभाग की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके कारण क्षेत्र में जल आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। इस तेज गर्मी के मौसम में पेयजल संकट ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि के अधिकारियों और कर्मचारियों को सूचित किया जा चुका है लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया। संवाद