फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Due to rivalry a young man was shot in Tyontha

Kaithal News: रंजिश के चलते टयोंठा में एक युवक को मारी गोली

Wed, 20 Mar 2024 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 20 Mar 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Due to rivalry a young man was shot in Tyontha
पूंडरी। रंजिश के चलते कुछ युवकों ने गांव टयोंठा में एक 22 वर्षीय युवक के पेट पर गोली चला दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को इलाज के लिए करनाल के मेडिकल कॉलेज में रेफर किया है।
विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मिली जानकारी अनुसार गांव का युवक गोपाल शर्मा शाम को कुलचे वाले के पास खड़ा कुलचे खा रहा था। उस दौरान बाइक पर दो युवक आए और उन्होंने गोपाल को गोली मार दी। इससे गोपाल लहूलुहान होकर गिर गया।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तुरंत घरवालों को भी दी। बदमाशों ने दो गोली चलाई, जिसमें से एक चूक गई और एक गोली पेट में लगी। पूंडरी थाना के एसएचओ राजकुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के रोहित व मोहना निवासी निशांत मोटरसाइकिल पर आए थे। उनमें से एक ने गोपाल पर गोली चला दी। इनका पहले भी डीजे पर किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उसमें मुकदमा भी दर्ज है। रोहित जेल में भी रहकर आया है। फिलहाल दोनों युवक फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed