फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Due to extreme heat, 900 MW electricity consumption in 12 days

Kaithal News: भीषण गर्मी से 12 दिन में 900 मेगावाट बिजली की खपत

Sat, 14 Jun 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 14 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Due to extreme heat, 900 MW electricity consumption in 12 days
विक्रम सिंह
विज्ञापन

कैथल। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शुक्रवार को लगातार छठे दिन तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई। जून में 12 दिन में करीब 900 मेगावाट बिजली की खपत हो चुकी है। गर्मी में तपिश की तरह बिजली की खपत भी बढ़ रही है।

दूसरी ओर बिजली का लोड बढ़ने पर लगातार अघोषित कट लग रहे हैं। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सब-स्टेशनों तक बिजली की आपूर्ति सामान्य है, लेकिन लोड बढ़ने के कारण कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं। ऐसे में ट्रांसफार्मर और तारों को जलने से बचाने के लिए बिजली विभाग को कई बार कट लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अनुसार, सिर्फ उत्तर हरियाणा में ही खपत 5,205 मेगावाट दर्ज की गई। अत्यधिक लोड के कारण कैथल सहित पूरे जिले में लगातार अघोषित कट लग रहे हैं, जिससे लोग गर्मी और पानी की किल्लत से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर दिन हो रहे ट्रिपिंग व फॉल्ट, ट्रांसफार्मर पर बढ़ा दबाव ः बढ़ते तापमान के कारण 11 केवी लाइनों से जुड़े डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर्स पर अचानक लोड बढ़ जाता है, जिससे फॉल्ट, ट्रांसफार्मर खराबी और केबल जलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। 11 जून की रात 12 बजे से 12 जून शाम 6 बजे तक कुल 17 फॉल्ट दर्ज किए गए।

पिछले 24 घंटों में 250 से 300 बार ट्रिपिंग हुई और कई स्थानों पर ट्रॉली ट्रांसफार्मर की सहायता से अस्थायी आपूर्ति दी गई। विभाग ने ट्रांसफार्मर की गर्मी कम करने के लिए कुछ स्थानों पर पंखे व कूलर लगाए हैं।

अघोषित कटों से इनवर्टर व पानी सप्लाई भी प्रभावित ः कैथल शहर और आसपास के इलाकों में रात के समय 40-50 मिनट के तीन से चार कट लग रहे हैं, जिससे इनवर्टर जल्दी डिस्चार्ज हो जाते हैं। बिजली न होने के कारण पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो रही है। संवाद

पिछले 24 घंटे में 250 से 300 बार ट्रिपिंग हुई। कई जगहों पर ट्रांसफार्मर में खराबी आने से ट्रॉली ट्रांसफार्मर की मदद से बिजली आपूर्ति की गई। वहीं, शुक्रवार को 15 से अधिक बार कट लगे। निगम अनुसार, कई जगहों पर डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर्स पर कूलर या पंखे लगाए जा रहे हैं, ताकि ट्रांसफार्मर ज्यादा गर्म न हों और निर्बाध आपूर्ति जारी रह सके। -मुनीष सिंह, कार्यकारी अभियंता, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, कैथल


हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि ट्रांसफार्मर की ओवरलोडिंग न हो। लेकिन लोड बढ़ने से कई जगह तार पिघल रहे हैं और ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं। समय रहते मरम्मत व फॉल्ट सुधार का काम जारी है। सभी शहरवासी जागरूक होकर बिजली का प्रयोग करेंगे तो यह हमारे लिए ही फायदेमंद होगी। -केशव कुमार, एसडीओ।
बिजली की खपत
5 जून
55.00 लाख यूनिट

6 जून
60.10 लाख यूनिट

7 जून
66.62 लाख यूनिट

8 जून
70.70 लाख यूनिट

9 जून
71.10 लाख यूनिट


10 जून
71.50 लाख यूनिट

11 जून
72.00 लाख यूनिट

12 जून
73.15 लाख यूनिट
शिकायतों का आंकड़ा
5 जून

158

6 जून

123

7 जून

502

8 जून

360

9 जून

565

10 जून

541

11 जून

702

12 जून

628
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed