{"_id":"68c32e2ef87492a8ad060bf0","slug":"dtp-demolished-the-construction-of-two-colonies-in-patti-gaddar-kaithal-news-c-245-1-kht1010-137699-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पट्टी गादड़ में डीटीपी ने दो कॉलोनियों के निर्माण ढहाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पट्टी गादड़ में डीटीपी ने दो कॉलोनियों के निर्माण ढहाए
Fri, 12 Sep 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
31 कैथल की पट्टी गादड़ में करीब 1.25 एकड़ में पनप रही एक अवैध कालोनी में चला पीला पंजा
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला नगर योजनाकार और जिला प्रशासन की राजस्व संपदा टीम ने पट्टी गादड़ में पनप रही दो अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की। यह कार्रवाई एचडीआर एक्ट 1975 के प्रावधानों के अनुसार की गई। इस दौरान सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता गुरविंद्र सिंह को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया।
जिला नगर योजनाकार प्रवीण कुमार ने बताया कि पहले अवैध कालोनी में लगभग 1.25 एकड़ क्षेत्र में मिट्टी से बनी सड़कें और दूसरी कालोनी में नवनिर्मित डीपीसी को प्रारंभिक चरण में जेसीबी की मदद से तोड़ा गया। तोड़फोड़ से पहले कार्यालय ने भू-स्वामियों को नोटिस जारी कर अवैध निर्माण रोकने के आदेश दिए थे, लेकिन भू-स्वामियों ने न तो निर्माण कार्य रोका और न ही अनुमति के लिए आवेदन किया।
इसके बाद डीटीपी का अमला पुलिस बल के साथ संबंधित कालोनियों में पहुंचा और तोड़फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई। साथ ही संबंधित भू-मालिकों और डीलरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस को शिकायत दी गई। इस दौरान जिला नगर योजनाकार ने आम लोगों से अपील की कि किसी भी कालोनी में प्लॉट लेने से पहले उसकी वैधता जरूर जांचें। उन्होंने चेतावनी दी कि शहर में अवैध निर्माण और कालोनियों को पनपने नहीं दिया जाएगा और अवैध निर्माण करने वालों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।