फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   DSP Slapped shopkeeper, Traders protested

डीएसपी ने जड़ा दुकानदार को थप्पड़, विरोध में दुकानदारों ने लगाया कबूतर चौक पर जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
DSP Slapped shopkeeper, Traders protested
लॉकडाउन के दौरान 11 बजे तक दुकान बंद करने के निर्देश के बाद दुकान बंद करवाने पहुंचे डीएसपी दिलीप सिंह ने एक दुकानदार को थप्पड़ जड़ दिया। विरोध में दुकानदारों ने रोष जताया और कबूतर चौक पर जाम लगा दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम संजय कुमार ने व्यापारियों ने डीएसपी की ओर से माफी मांगी। इसके बाद मामला शांत हुआ। चेयरमैन कैलाश भगत ने भी व्यापारियों का समर्थन किया। उन्होेंने कहा कि व्यापारियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

जनता मार्केट के दुकानदार दीन दयाल बंसल, अशोक जैन, भारत भूषण ने बताया कि लॉकडाउन के चलते सरकार द्वारा जरूरी वस्तुओं की दुकानें खोलने के लिए सुबह 11 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। शनिवार को दुकानदार बाहर रखे सामान को अंदर कर रहे थे और 11 बजने में भी 10 मिनट शेष थे। इतने में ही डीएसपी दलीप सिंह दुकानें बंद कराने के लिए आए और भारत भूषण की दुकान पर रखे सामान को ठोकर मारकर बिखेर दिया। इसके बाद वे सीधा अंदर गए और वहां बैठे भारत भूषण का थप्पड़ मार दिया। विरोध में व्यापारियों ने गोगा माड़ी मंदिर के पास चौक पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और जमकर बवाल काटा। जाम की सूचना पाकर सिटी एसएचओ शिवकुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन व्यापारी डीएसपी दलीप सिंह को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद व्यापारियों ने हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत को मामले की जानकारी दी। चेयरमैन मौके पर पहुंचे और व्यापारियों और एसएचओ की बात सुनी। बाद में चेयरमैन ने एसएचओ से बातचीत कर डीएसपी रविंद्र सांगवान को बुलाया। इसके बाद व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक गोगा माड़ी के बरामदे में हुई। बैठक में व्यापारियों ने अपनी बात रखी और डीएसपी दलीप सिंह को बुलाने की मांग की। इस दौरान एसडीएम संजय कुमार भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने व्यापारियों की समस्या सुनीं और व्यापारियों को आगे से ऐसा न होने का आश्वासन दिया। उन्होंने डीएसपी दलीप सिंह की ओर से माफी मांगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी व्यापारियों के सहयोग की अपील की और व्यापारियों से भी संयम रखने और महामारी में सरकार की गाइडलाइन की पालना करने की अपील की। इस मौके पर पुरानी मंडी के प्रधान श्याम लाल गर्ग, व्यापार मंडल के प्रधान सिकंदर लाल, दीनदयाल बंसल, अशोक जैन व भारत भूषण मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
व्यापारी को थप्पड़ मारने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में डीएसपी का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा, लेकिन दुकानदार को थप्पड़ मारते हुए व सामान को लात मारते हुए जरूर पुलिस कर्मी नजर आ रहा है। डीएसपी रविंद्र कुमार ने कहा कि व्यापारियों ने थप्पड़ मारने की बात कही है। उनसे बात करके मसले का हल निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
तीन चार बार यहां व्यापारियों से अपील की जा चुकी है कि जो भी गाइडलाइन हैं, उसका पालन किया जाए । उन्होंने कहा कि पुलिस तो कई नरमी भी बरत लेगी, लेकिन कोरोना नरमी नहीं बरतेगा। जिस घर में कोरोना मरीज है या उससे मौत हो गई है, उनके नुकसान की भरपाई नहीं हो पा रही है। इसीलिए व्यापारियों से अपील है कि वे गाइडनलाइन का पालन करें और समय पर और नियमानुसार ही दुकानें खोलें।

दिलीप सिंह, डीएसपी
वर्जन
कोरोना काल में पुलिस द्वारा सख्ती करने का एकमात्र उद्देश्य नागरिकों को कोरोना से बचाना है, जिसमें पुलिस का कोई निजी स्वार्थ नहीं है। इसी कड़ी के दौरान शनिवार को जनता मार्केट में एकत्रित भीड़ के कारण पुलिस की व्यापारी के साथ नोक-झोंक हो गई थी। एसपी ने बताया कि इस दुकानदार को पिछले 3 दिनों से पुलिस द्वारा तय समय पर दुकान बंद न करने कारण नियमों का पालन करने के लिए समझाया जा रहा था। शनिवार की हुई घटना के बाद व्यापारियों ने रोष जताया। वहीं मौके पर थाना प्रबंधक शहर व पुलिस तथा प्रशासन के उच्चाधिकारियों के पहुंचने के बाद दोनों पक्षों ने विवाद को सुलझा लिया।
लोकेंद्र सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed