Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Drug smugglers' property worth Rs 84 lakh frozen

Kaithal News: नशा तस्करों की 84 लाख की संपत्ति फ्रीज

Tue, 31 Mar 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 31 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Drug smugglers' property worth Rs 84 lakh frozen
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच आदतन आरोपियों की करीब 84 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज करवा दी है। यह संपत्ति नशा तस्करी से अर्जित बताई गई है। पुलिस ने संबंधित मामलों की रिपोर्ट तैयार कर वित्त मंत्रालय (राजस्व विभाग) के तहत सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक को भेजी थी, जिसके बाद संपत्तियों को फ्रीज करने के आदेश जारी किए गए।

इन संपत्तियों में मकान, प्लॉट, बाइक, गाड़ियां, सोने-चांदी के आभूषण और बैंक खाते शामिल हैं। अब इनकी खरीद-फरोख्त पर पूरी तरह रोक रहेगी। इस कार्रवाई से पुलिस ने अपराधियों को सख्त संदेश दिया है कि उनकी अवैध कमाई अब सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन


कलायत के दो तस्करों की 26 लाख की संपत्ति फ्रीज : एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि सजुमा रोड, कलायत निवासी आदतन नशा तस्कर राजेश और उसके भाई विकास को इस कार्रवाई में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं। उसे वर्ष 2019 में 160 ग्राम, 2024 में 412 ग्राम और 2025 में 1 किलो 960 ग्राम गांजा सहित काबू किया गया था।

विकास के खिलाफ छह मामले दर्ज हैं। उसे अलग-अलग वर्षों में 8 किलो 60 ग्राम गांजा, 4.23 ग्राम हेरोइन, 2 किलो 20 ग्राम गांजा, 1 किलो 100 ग्राम गांजा फूल-पत्ती सहित तथा अन्य मामलों में भी गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके और परिजनों के नाम पर दर्ज करीब 26 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई है, जिसमें मकान, प्लॉट, दो बाइक और बैंक खाते शामिल हैं।


खरका के तीन आरोपियों की 58.40 लाख की संपत्ति सीज : दूसरे मामले में गांव खरका निवासी बीरो देवी, उसके पति मालक राम और पुत्र रवि को शामिल किया गया है।

बीरो देवी के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं और वह पहले सजा भी काट चुकी है। मालक राम के खिलाफ पांच और रवि के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। तीनों

आरोपियों को अलग-अलग मामलों में स्मैक और हेरोइन के साथ पकड़ा जा चुका है।

इनके खिलाफ भी केस तैयार कर वित्त मंत्रालय को भेजा गया था, जिसके बाद उनकी संपत्तियों को फ्रीज करने के आदेश जारी हुए। इसमें एक मकान, तीन प्लॉट, एक बाइक, एक इनोवा गाड़ी, 49.52 ग्राम सोना, 245 ग्राम चांदी और बैंक खाते शामिल हैं। इनकी कुल कीमत करीब 58 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है।

नशे के धंधे से कमाई गई संपत्ति अब सुरक्षित नहीं है। या तो अपराध छोड़ दें या फिर अपनी पूरी संपत्ति गंवाने के लिए तैयार रहें।

-मनप्रीत सिंह सूदन- एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed