फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Drug smuggler sent to jail, heroin recovered

Kaithal News: नशा तस्कर को भेजा जेल, हेरोइन बरामद

Mon, 19 Jan 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 19 Jan 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Drug smuggler sent to jail, heroin recovered
कैथल। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 7.22 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव मटौर निवासी राममेहर के रूप में हुई है। वह नशेड़ियों को नशा बेचने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक सेल के एएसआई राजेश की टीम सजूमा रोड कलायत क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव मटौर निवासी राममेहर सजूमा रोड कलायत में हेरोइन बेचने के उद्देश्य से खड़ा है। पुलिस ने सजूमा रोड कलायत से संदिग्ध राममेहर को काबू कर लिया गया। पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी ललित कुमार के समक्ष तलाशी ली गई, जिसमें आरोपी की लोअर की जेब से एक पॉलीथिन में 7.22 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed