{"_id":"6699ad2dafddb7e727062a67","slug":"drug-smuggler-caught-with-ganja-flowers-and-leaves-kaithal-news-c-18-1-knl1004-433730-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गांजा फूल पत्ती सहित नशा तस्कर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गांजा फूल पत्ती सहित नशा तस्कर काबू
Fri, 19 Jul 2024 05:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 19 Jul 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
कैथल। राजौंद पुलिस ने गांव सौंगल से 605 ग्राम गांजा फूल पत्ती सहित एक नशा तस्कर काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना राजौंद पुलिस के एसआई मनबीर सिंह व एसआई सत्यवान सिंह की टीम शाम के समय गश्त दौरान गांव सौंगल में मंदिर के पास मौजूद थी। पुलिस को सूचना मिली कि गांव सौंगल निवासी सुरेंद्र उर्फ काली पशुबाडा में ग्राहको को नशीला पदार्थ गांजा फूल पत्ती बेचने का काम करता हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने उक्त पशुबाड़ा पर दबिश देकर सुरेंद्र को काबू कर लिया गया। मौके पर पहुंचे बीईओ राजौंद बलबीर सिंह के समक्ष जब नियमानुसार उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे में पॉलीथिन से 605 ग्राम गांजा फूल पत्ती
बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना राजौंद में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना राजौंद में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद