फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Driving recklessly on the road is harmful to self and others.

Kaithal News: सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाना स्वयं और दूसरों के लिए हानिकारक

Fri, 19 Sep 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 19 Sep 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Driving recklessly on the road is harmful to self and others.
21 ट्रैफिक थाना एसएचओ नरेश कुमार  ई-रिक्शा चालकों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते हुए संवाद 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ट्रैफिक थाना टीम ने वीरवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। एसएचओ इंस्पेक्टर नरेश कुमार अपनी टीम सहित बस स्टैंड कैथल के नजदीक ऑटो स्टैंड पहुंचे और वहां मौजूद ऑटो व ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी।
पुलिस टीम ने बताया कि सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाना चालक की जान के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा के लिए भी खतरा है। इस दौरान ओवरलोडिंग, गलत पार्किंग, नशे में वाहन चलाने और तेज रफ्तार जैसी खतरनाक आदतों से बचने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

एसएचओ ने कहा कि चालकों को हमेशा निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़ा करना चाहिए और सवारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। नियमों का पालन करने से न केवल दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि अनुशासन और सुरक्षित माहौल भी बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आमजन से भी अपील की कि सड़क पर संयम और धैर्य बनाए रखें तथा दूसरों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed