फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   drinking water problem, administration, warning, kaithal

पलायन के ऐलान से अधिकारियों के पांव के नीचे से खिसकी जमीन

Wed, 13 Jul 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Wed, 13 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
drinking water problem, administration, warning, kaithal
नलों में सीवरेज का आ रहा पानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वार्ड 1 स्थित दलित बस्ती के 150 परिवारों द्वारा पलायन की चेतावनी ने जन स्वास्थ्य विभाग मेें हड़कंप मचा दिया है। गरीब तबके के साथ सुविधाओं के नाम पर हो रहे खिलवाड़ को लेकर वर्ग संबंधित राजनैतिक, धार्मिक और सामाजिक संगठन लामबंद हो गए है। बसपा उत्तरी जोन के प्रभारी डा. अनिल रंगा ने श्री रैदास तख्त के साथ लगती दलित कालोनी का मौका मुआयना किया। इसी क्रम में संत रविदास, डा.भीमराव अंबेदकर, तथागत गौतम बुद्ध और दूसरे संगठनों ने कलायत नगर का रुख किया।
विज्ञापन


प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पिछले एक माह से अधिक समय से उनके घरों में सीवरेज का पानी परोसा जा रहा है। जन स्वास्थ्य विभाग से इस संदर्भ में निरंतर फरियाद लगाई जाती रही। एसडीएम ओमप्रकाश देवराला के दरबार में जब यह मामला पहुंचा तो उन्होंने त्वरित तौर से तथ्यों की जांच करते हुए जन स्वास्थ्य विभाग को घर-घर स्वच्छ जल पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


हैरानी की बात है कि विभाग के अधिकारियों ने बस्ती में एक स्थान पर गड्ढ़ा खोदकर अपने कार्य की इतिश्री कर ली। उपरांत मामला डीसी के संज्ञान में पहुंचा। निरीक्षण में खुलासा हुआ कि पेयजल और सीवरेज लाइन में रिसाव है। लेकिन जब बस्ती के लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं को बहिष्कार करते हुए पलायन का ऐलान किया तो अधिकारियों के पांव से जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास सभा के अध्यक्ष डा. प्रीतम कौलेखां, रामकुमार धानियां, उपाध्यक्ष धर्मपाल जैष्ट, रामचंद्र धानियां, रोहताश कुमार, विनोद ब्रह्मणियां, मनोज दहिया और दूसरे पदाधिकारियों के साथ घर-घर जाकर लोगों से जन सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली।



सीएम के दरबार में जाएगी रिपोर्ट
डा. प्रीतम कौलेखां ने बताया कि आवासीय क्षेत्र की वीडियोग्राफी करवाई गई है। इसमें यह खुलासा हुआ है कि पेयजल, सीवरेज, बिजली और दूसरी बुनियादी सुविधाओं के प्रति लापरवाही का परिचय दिया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट प्रदेश मुख्यमंत्री को साक्ष्यों सहित भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed