{"_id":"67b2277f1e52e56f9c01369c","slug":"drinking-water-crisis-in-many-wards-since-last-one-week-people-are-troubled-kaithal-news-c-245-1-kht1005-127987-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एक हफ्ते से कई वार्डों में \nपेयजल संकट, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एक हफ्ते से कई वार्डों में पेयजल संकट, लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलायत। पीने के पानी की भारी कमी को लेकर नगर के वार्ड पांच से 9 व 10 के लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय पर नारेबाजी की।
मनप्रीत, बलजीत सिंह, गौरव, अजय आदी ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से उनके घरों में पीने का पानी आ ही नहीं रहा। दो दिन पहले विभाग की ओर से जो पेयजल छोड़ा गया वह इतना गंदा था कि उसे किसी भी सूरत में पिया ही नहीं जा सकता।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि पीने के लिए तो दूर नहाने के लिए भी पानी नहीं मिल रहा। मनप्रीत सिंह ने कहा कि मेन बूस्टर पर छोटी मोटर लगी है और आगे के बूस्टरों पर बड़ी मोटर लगाई गई हैं ऐसे में पूरे नगर के पेयजल आपूर्ति संभव ही नहीं है। गौरतलब है कि इस समय कलायत क्षेत्र में लोग पेयजल किल्लत से बेहाल हैं। स्नान व सफाई कार्य तो दूर की बात पीने के लिए भी जन स्वास्थ्य विभाग से पानी उपलब्ध नहीं हो रहा।
ऐसे में पेयजल संकट को लेकर हर कोई परेशान है। फरवरी माह में 5 को नहर में पानी छोड़े जाने की उम्मीद थी। लेकिन 11 दिन का समय बीत जाने के बाद भी पानी की सप्लाई नहर मेंं नहीं आई। ऐसे में जन स्वास्थ्य विभाग ट्यूबवेलों के जरिए लोगों के घरों में पानी पहुंचाने का विफल प्रयास कर रहा है। सरकारी विभागों में भी पानी की समस्या से हर कोई परेशान है।
विज्ञापन
बिना नहर में पानी आने के पेयजल पूर्ति करना विभाग के लिए बेहद मुश्किल कार्य है। शहर में 16 वार्डों के घनी आबादी के शहर मेंं विभाग के पास नहरी पानी के अलावा कोई अन्य मजबूत विकल्प नहीं है।
बोर पंपों से शहर में सुचारू रूप से पानी घरों तक नहीं पहुंच सकता। कलायत जन स्वास्थ्य विभाग एसडीओ इंद्राज पंवार ने बताया कि सिरसा ब्रांच नहर में 5 फरवरी को पानी की सप्लाई आने की उम्मीद थी। लेकिन पानी नहीं आया। इसके चलते टैंकों में पानी की उपलब्धता नहीं है।
ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए पेयजल की सप्लाई दी जा रही है। उनका कहना है कि विभाग का लक्ष्य लोगों की मांग के अनुरूप पेयजल सप्लाई देना है।
विपरीत स्थिति के चलते रोस्टर को तबदील करना पड़ रहा है।