{"_id":"65133f612b79ffd82505a289","slug":"drinking-water-crisis-due-to-bore-failure-kaithal-news-c-245-1-kht1001-5072-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बोर खराब होने से पेयजल का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बोर खराब होने से पेयजल का संकट
Wed, 27 Sep 2023 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 27 Sep 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। नगर में स्वर्ग द्वार मंदिर के पास लगे जन स्वास्थ्य विभाग का बोर नंबर आठ के खराब होने के कारण नगर के कई मोहल्लों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। पिछले करीब 15 दिनों से बोह पट्टी मोहल्ले में पानी न पहुंच पाने के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
मोहल्ला निवासियों को दूर दराज से पीने के पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने लंबी पाइप लगा कर अपने घरों में पानी पहुंचाने का प्रयास किया है परंतु रोजाना इस प्रकार से पानी घरों में पहुंचाना और टंकी में चढ़ाना बहुत ही कठिन कार्य है। ऐसे में मोहल्ला निवासी पानी के बिना परेशान हो रहे हैं।
बोह पट्टी मोहल्ला निवासी रमेश रहेजा, प्रेम शर्मा, लक्ष्मी आनन्द, भारती, ने बताया कि पिछले करीब 15 दिनों से उनके घरों में पानी नहीं आ रहा है। उनके घरों में जन स्वास्थ्य विभाग के बोर नंबर 8 जोकि स्वर्ग द्वार मन्दिर के पास में स्थित है उसका पानी आता था। वह बोर पिछले काफी दिनों से खराब है इसके कारण से उनके घरों में पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
पानी के बिना घर के सारे काम ऐसे ही पड़े हैं। पीने के पानी का इंतजाम भी उन्हें दूर दराज से पानी लाकर करना पड़ रहा है। मोहल्ला निवासियों का कहना है कि इसके बारे में उन्होंने विभाग में शिकायत भी की है परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यह बोर फेल हो गया है और इसकी जगह नया बोर लगाया जाएगा।
इस काम में लंबा समय लगने वाला है इतने समय के लिए उनके घरों में पानी नहीं आएगा क्या। पानी सबसे पहले जरूरी है और पानी न पहुंच पाने के कारण उनके सारे काम रुके हुए हैं। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा उनके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए थी परंतु 15 दिन बाद भी उनके घरों में पानी की बूंद तक नहीं पहुंची है।
वैकल्पिक व्यवस्था की गई : जेई
जेई नरसी रंगा ने बताया कि सीवन में लगा आठ नंबर बोर फेल हो गया है। जिन मोहल्लों में इस नलकूप से पानी की सप्लाई हो रही थी, उनमें से अधिकतर में वैकल्पिक व्यवस्था की गई है और दूसरे बोर से मोहल्लों में पानी पहुंचाया जा रहा है। कुछ क्षेत्र अभी बाकी है। वहां पर भी पानी की व्यवस्था जल्द की जाएगी। नया बोर लगाया जाना है। इसके लिए जगह देखी जा रही है। विभाग की ओर से नगरपालिका को भी लिखा है। जैसे ही जगह मिल जाएगी उस स्थान पर नए बोर का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।