{"_id":"6aa2f2bb865d38302d0f3708","slug":"dr-vikas-gupta-of-lions-club-becomes-president-kaithal-news-c-245-1-kht1013-154934-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लायंस क्लब के डॉ. विकास गुप्ता बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लायंस क्लब के डॉ. विकास गुप्ता बने अध्यक्ष
विज्ञापन
लायंस क्लब के नव नियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते अन्य सदस्य। विज्ञप्ति
कैथल। निजी होटल में लायंस क्लब कैथल टाउन का चार्टर प्रेजेंटेशन और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में क्लब की नई कार्यकारिणी ने पदभार संभाला और समाजसेवा के कार्यों को और गति देने का संकल्प लिया। समारोह में डॉ. विकास गुप्ता ने लायंस क्लब कैथल टाउन के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला।
उनके नेतृत्व में क्लब का नया सत्र अवनी-2026 के नाम से शुरू हुआ। पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. विकास गुप्ता ने कहा कि क्लब का उद्देश्य केवल औपचारिक कार्यक्रम आयोजित करना नहीं बल्कि समाज के जरूरतमंद वर्ग तक मदद पहुंचाना है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्तदान और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रूप से कार्य करने की बात कही। हिमांशु गर्ग क्लब के सचिव और शुभम गुप्ता काेषाध्यक्ष बने।
क्लब में पंकज आत्रेय काे उपाध्यक्ष और नीरज गाेयल काे सह सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन उमेश गर्ग ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। समारोह में पीएमसीसी चेयरमैन लायन रमन गुप्ता, वीडीजी प्रथम लायन आरएन गुप्ता, आरसी अमनदीप सिंह, गुरचरण घई और वीडीजी द्वितीय लायन अतुल शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को इंडक्शन ऑफिसर और पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन दीपक जोशी ने पद एवं सेवा भावना की शपथ दिलाई। समारोह में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन दिनेश बत्रा, लायन विनीत गोयल, लायन विरेंद्र मेहता, लायन ललित मुतरेजा, लायन रीतिका जैन और लायन धीरज जैन सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।