{"_id":"6a135d39100f0ecf92039966","slug":"dr-vijay-kumar-chawla-presented-the-e-poster-kaithal-news-c-245-1-kn11005-149810-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डॉ. विजय कुमार चावला ने भेंट किया ई-पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डॉ. विजय कुमार चावला ने भेंट किया ई-पोस्टर
Mon, 25 May 2026 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 25 May 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
कैथल। हिंदी प्राध्यापक डॉ. विजय कुमार चावला ने आर्यन स्कूल, कैथल की प्रधानाचार्या को अपनी 10 डिजिटल ई-बुक्स का आकर्षक ई-पोस्टर भेंट किया।
आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ग्योंग में कार्यरत हिंदी प्राध्यापक एवं राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक डॉ. विजय कुमार चावला ने शिक्षा में डिजिटल नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने अपनी तैयार की गई 10 डिजिटल ई-बुक्स का एक आकर्षक डिजिटल ई-पोस्टर आर्यन स्कूल, कैथल की प्रधानाचार्या को भेंट किया।
इस अवसर पर डॉ. चावला ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल शिक्षा विद्यार्थियों के लिए ज्ञान प्राप्ति का एक सशक्त माध्यम बन चुकी है। उनकी तैयार की गई ई-बुक्स विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए उपयोगी शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराती हैं। इन ई-बुक्स में हिंदी भाषा, साहित्य, नैतिक शिक्षा, जागरूकता विषयों तथा नवाचार आधारित शिक्षण सामग्री को सरल और रोचक तरीके से प्रस्तुत किया गया है।
आर्यन स्कूल की प्रधानाचार्या ने कहा कि इस प्रकार की ई-बुक्स विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ाने और उन्हें आधुनिक शिक्षण पद्धति से जोड़ने में सहायक सिद्ध होंगी। संवाद