फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dr. Sukhdev received the Alumni Award

Kaithal News: डॉ. सुखदेव को मिला एलुमनाई अवार्ड

Tue, 04 Nov 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 04 Nov 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Dr. Sukhdev received the Alumni Award
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुखदेव कुंडू को पंजाब यूनिवर्सिटी एलुमनाई एसोसिएशन द्वारा आयोजित समारोह में डिस्टिंग्विश्ड एलुमनाई अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पर्यावरण शासन, पारिस्थितिकी संरक्षण और जन नेतृत्व में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम में कैथल की उपायुक्त प्रीति को भी डिस्टिंग्विश्ड एलुमनाई अवार्ड से सम्मानित किया गया।


यह भव्य समारोह पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ ऑडिटोरियम, चंडीगढ़ में आयोजित किया गया, जिसमें समाज सेवा और अकादमिक क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले कई प्रतिष्ठित एलुमनाई को सम्मानित किया गया। डॉ. कुंडू, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्यावरण अपीलीय प्राधिकरण के विशेषज्ञ सदस्य हैं और उन्होंने पर्यावरण न्याय से जुड़े कई ऐतिहासिक निर्णयों में योगदान दिया है। वे इंटरनेशनल सेंटर फॉर बायोमॉनिटरिंग एंड इकोटॉक्सिकोलॉजी के अध्यक्ष भी हैं, और पर्यावरण स्वास्थ्य तथा विष विज्ञान के क्षेत्र में नीति निर्माण और अनुसंधान का नेतृत्व कर रहे हैं।
विज्ञापन


समारोह में अन्य विशिष्ट अतिथि, प्रोफेसर और एलुमनाई सदस्य उपस्थित रहे जिन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी की समृद्ध विरासत और वैश्विक योगदान की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed