{"_id":"6903bb0a94b241606006670e","slug":"dr-manoj-became-the-state-general-secretary-of-bsp-kaithal-news-c-245-1-kht1002-139957-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डॉ. मनोज बने बसपा के प्रदेश महासचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डॉ. मनोज बने बसपा के प्रदेश महासचिव
Fri, 31 Oct 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
फूल मालाओं से किया नवनियुक्त प्रदेश महासचिव का स्वागत।
- फोटो : udhampur news
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) जिला कैथल के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश प्रभारी दलबीर भान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में संगठनात्मक दिशा-निर्देश साझा किए गए और नवनियुक्त प्रदेश महासचिव डॉ. मनोज ग्रोवर का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर डॉ. ग्रोवर ने केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के साथ-साथ सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाला समय बहुजन समाज पार्टी का है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता अब बसपा को आशा की किरण के रूप में देख रही है, इसलिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत करें।
जिला अध्यक्ष विनोद कुराड़ ने बताया कि डॉ. ग्रोवर लंबे समय से बसपा और मिशन मूवमेंट से जुड़े हैं तथा उनकी ईमानदार कार्यशैली और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद, केंद्रीय प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल उपस्थित रहे।