फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dr. Ambedkar Library opens in Jakholi

Kaithal News: जाखौली में डॉ. आंबेडकर लाइब्रेरी खुली

Mon, 12 Jan 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 12 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar Library opens in Jakholi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। गांव जाखौली दाबदल पट्टी में स्थित डॉ. भीम राव आंबेडकर भवन में डॉ. भीम राव आंबेडकर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक समिति चेयरमैन प्रतिनिधि और भाजपा जाखौली मंडल अध्यक्ष अनिल मलिक ने लाइब्रेरी का शुभारंभ करते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ाने के लिए प्रयास निरंतर किए जा रहे हैं।

अनिल मलिक ने कहा कि लाइब्रेरी में पढ़ाई और ज्ञान प्राप्त करके युवा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपने भविष्य को संवारने का प्रयास करें। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नारा “सबका साथ, सबका विकास” युवाओं के विकास और सशक्तीकरण की दिशा में मार्गदर्शक है। उन्होंने उद्घाटन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब युवा अपने भविष्य को तराशने में सक्षम होंगे।
विज्ञापन


इस अवसर पर आंबेडकर भवन कमेटी के सदस्य शमशेर सिंह, सुरेश कुमार, राजकुमार नंबरदार, मास्टर रामनिवास, नरेश कुमार ब्लॉक समिति सदस्य, जसविंदर सिंह, अमित कुमार, होशियार सिंह, जाखौली कमान के सरपंच जितेंद्र कादयान और जाखौली दाबदल के सरपंच प्रतिनिधि राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed