{"_id":"69de971ce554a5e65801c91c","slug":"dr-ambedkar-is-the-architect-of-modern-india-surjewala-kaithal-news-c-18-1-knl1004-886446-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधुनिक भारत के निर्माता हैं डॉ. आंबेडकर : सुरजेवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधुनिक भारत के निर्माता हैं डॉ. आंबेडकर : सुरजेवाला
Wed, 15 Apr 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कहा कि डॉ. आंबेडकर आधुनिक भारत के निर्माता थे, जिनका योगदान अतुलनीय है।
सुरजेवाला ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, समाजशास्त्री, मानवविज्ञानी और संविधानविद् थे। वे लेखक, दार्शनिक, इतिहासकार, शिक्षाविद, पत्रकार, संपादक, समाज सुधारक और दलित-शोषित वर्ग के अधिकारों के प्रखर नेता भी रहे। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने भारतीय समाज को समानता, न्याय और अधिकारों का रास्ता दिखाया। उनके नेतृत्व और विचारों के कारण ही भारत को एक मजबूत और लोकतांत्रिक संविधान मिला। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचार आज भी देश के लिए मार्गदर्शक हैं।
सुरजेवाला ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के मार्गदर्शन में कई संस्थाओं की नींव रखी गई। इनमें वित्त आयोग, रिजर्व बैंक (आरबीआई), दामोदर घाटी परियोजना, हीराकुंड परियोजना, सोन नदी परियोजना, रोजगार एक्सचेंज तथा जल और बिजली के ग्रिड सिस्टम की अवधारणा शामिल है।

लोअर पथलियार की उर्मिला के मक्के मकान में आई दरारें।: जागरूक पाठक- फोटो : 1