{"_id":"68acbb5aa7b1bf6c6709e621","slug":"dps-players-won-25-medals-in-sports-kaithal-news-c-245-1-kht1010-136776-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डीपीएस के खिलाड़ियों ने खेलों में जीते 25 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डीपीएस के खिलाड़ियों ने खेलों में जीते 25 पदक
Tue, 26 Aug 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
13 कैथल के दिल्ली पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के इंडोर खेल स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 27 अगस्त तक हुआ, जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी शामिल हुए।
डीपीएस खिलाड़ियों ने कुल 25 पदक जीतकर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया। इनमें 20 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल हैं। इन उपलब्धियों के आधार पर खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए किया गया है।
विद्यालय के खिलाड़ियों ने बैडमिंटन, वॉलीबॉल, फुटबॉल, तैराकी, शतरंज एवं स्केटिंग जैसे खेलों में दमखम दिखाया। प्राचार्या सुजाता और चेयरमैन सतीश कुमार बंसल ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और स्कूल द्वारा दिए गए उत्कृष्ट प्रशिक्षण का परिणाम है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचों और अभिभावकों का भी अहम योगदान रहा, जिन्होंने बच्चों को निरंतर प्रोत्साहित किया। विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में स्कूल स्तर पर विशेष समारोह आयोजित करने की योजना है।
प्रमुख उपलब्धियां
बैडमिंटन (अंडर-19, लड़के)
आकर्ष बंसल (11वीं कॉमर्स) थम स्थान
चेतन्या (12वीं कॉमर्स)
प्रथम स्थान
बैडमिंटन (अंडर-14, लड़के)
रमनीत सिंह (आठवीं)
प्रथम स्थान
रेहान मान (चौथी रेड)