फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Download Voter Helpline App in all your mobile

सभी अपने मोबाइल में वोटर हेल्पलाइन एप करें डाउनलोड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Download Voter Helpline App in all your mobile
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 के संबंध में मतदाताओं को अपना नाम सूची में शामिल करवाने तथा अपना नाम मतदाता सूची से हटवाने के लिए वोटर हेल्पलाइन एप जारी किया है।
विज्ञापन

डीसी ने इस संबंध में सभी निर्वाचकों, सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों, सुपरवाइजरों, बीएलओ को यह एप अपने एंड्रॉयड मोबाइल फोन में डाउनलोड करने और इसका मतदाताओं के लिए अधिक से अधिक प्रयोग में लाने के लिए बल दिया है। कोई भी व्यक्ति अपने एंड्रॉयड फोन के प्ले स्टोर में जाकर इस एप को डाउनलोड कर सकता है।
विज्ञापन

इसके लिए मतदाता को सबसे पहले पंजीकृत करना होता है। पंजीकृत मतदाता को उसके मोबाइल पर पासवर्ड जारी होगा। उसमें डाउनलोड उपरांत कोई भी व्यक्ति अपने आप को नए मतदाता बनने के लिए फार्म नंबर-6, मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए फार्म नंबर-7, किसी भी प्रकार की शुद्घि के लिए फार्म नंबर-8 और एक ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में अन्य स्थान पर स्थानांतरित होने पर फार्म नंबर-8 क में आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार मतदाता सूची से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत, ईवीएम व चुनाव से संबंधित जानकारी, अपने मतदाता पहचान पत्र से संबंधित जानकारी तथा चुनावों से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों, मतदाताओं व आम जनता से अपील की है कि वह भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी एप को डाउनलोड करें तथा अन्य लोगों को भी एप को इस्तेमाल करने के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed