फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Double trouble: Vegetable prices skyrocket, crops ruined

Kaithal News: दोहरी मुसीबत ः सब्जियों के दाम आसमान पर, फसल चौपट

Fri, 05 Sep 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 05 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Double trouble: Vegetable prices skyrocket, crops ruined
अमित तनेजा
विज्ञापन


सीवन/कैथल। लगातार हो रही बारिश और हिमाचल-पंजाब में आई बाढ़ से इलाके के हालात खराब हैं। फसल चौपट होने के साथ सब्जियों के दाम आसमान पर चढ़ गए हैं। दरअसल, हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों से सब्जियों की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है, जबकि निचले क्षेत्रों से आ रही सीमित आवक ने मंडियों में दाम दोगुने से भी ज्यादा कर दिए हैं।

सब्जी विक्रेता बलजीत प्रजापत के अनुसार, हिमाचल से आने वाली गोभी, मटर और फ्रेंच बीन की सप्लाई लगभग रुक चुकी है। परिणामस्वरूप गोभी मंडी में 100 रुपये किलो, मटर 200-250 रुपये किलो और फ्रेंच बीन 200 रुपये किलो तक पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि नासिक से अच्छी आवक के चलते टमाटर सस्ते होकर 40 रुपये किलो बिक रहे हैं। बारिश और जलभराव ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन


सब्जियों की महंगाई ने आम उपभोक्ता की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। मटर और गोभी जैसी सब्जियां थाली से दूर होती जा रही हैं, हालांकि टमाटर के सस्ते होने से थोड़ी राहत जरूर है। विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक मौसम सामान्य नहीं होता और आपूर्ति पटरी पर नहीं आती, महंगाई पर काबू पाना मुश्किल होगा और आने वाले महीनों तक इसका असर मंडियों में दिखेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


धान की अगेती किस्म 1509 को भी नुकसान पहुंचा है। अभी नुकसान सतही तौर पर कम दिख रहा है, लेकिन उत्पादन में बड़ी गिरावट की आशंका है, जिससे पैदावार और आय दोनों प्रभावित होंगी।


सुरेंद्र सरदाना, किसान

बारिश के बाद खेतों में पानी भर जाने से करेला, घिया, तोरी और टमाटर जैसी बेल वाली फसलें पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं। खीरे की बोवनी, चाहे पॉलीहाउस में हो या खुले खेत में, पूरी तरह चौपट हो गई है। -राजेश रहेजा, सब्जी उत्पादक किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed