{"_id":"626d905d5a973715ff15cc46","slug":"don-t-call-her-mp-s-wife-banto-kataria-kaithal-news-knl10667971","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘इन्हें सांसद की पत्नी नहीं बंतो कटारिया कहिए’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘इन्हें सांसद की पत्नी नहीं बंतो कटारिया कहिए’
विज्ञापन
06-गुहला-चीका। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्षा रेखा शर्मा।
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुहला-चीका। महिला सशक्तीकरण विषय पर आयोजित कार्यक्रम में जब बंतो कटारिया का परिचय सांसद रतन लाल कटारिया की पत्नी के रूप में कराया गया तो राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने एतराज जताया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए आवश्यक है कि उनकी अलग पहचान हो, न कि वो पति और बेटे के नाम से जानी जाएं। कार्यक्रम का आयोजन चीका में नगर पालिका की पूर्व चेयरपर्सन अमन दीप शर्मा की ओर से किया गया था।
उन्होंने कहा कि बंतो कटारिया अपने आप में एक हस्ती हैं, यही कारण है कि वो कार्यक्रम में विशेष मेहमान के तौर पर पहुंची हैं, इसलिए बार-बार उन्हें सांसद पति के नाम से मत पुकारिए। महिलाएं न तो पुरुषों से ऊंचा होना चाहती हैं और न ही नीचा, बल्कि समान अधिकार की मांग करती हैं। ऐसे में शाम को देर से घर आने पर जो डांट या सजा बेटी को दी जाती है, वह बेटों को भी दी जानी चाहिए। अपने गांव के स्कूल से शिक्षा ग्रहण करके राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष बनी रेखा शर्मा ने कहा कि आप अपनी बेटियों को इतना मजबूत बनाइए कि किसी की हिम्मत ही न हो कि उसकी ओर मैली आंख उठा सके।
आयुष विभाग हरियाणा की डायरेक्टर संगीता नेहरा ने प्राचीन ग्रंथों के उदाहरण देते हुए महिला मुक्ति का मार्ग सुझाया। उन्होंने ध्यान एवं योग द्वारा शारीरिक एवं मानसिक शुद्धता की प्रक्रिया बताई। विशेष मेहमान बंतो कटारिया ने हरियाणा सरकार के कन्या भ्रूण हत्या पर पाबंदी के प्रयासों के बाद लिंगानुपात में आई तब्दीली का जिक्र किया। कार्यक्रम की संयोजक एवं आयोजनकर्ता संस्था सोशली एमपावर्ड वीमेन्स एसोसिएशन (सेवा) की अध्यक्ष एवं पूर्व पालिका चेयरपर्सन अमनदीप शर्मा ने उम्मीद जताई कि महिला सशक्तीकरण में कैथल नजीर पेश करेगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम की व्यवस्था प्रमुख अनुजा शर्मा ने आए हुए मेहमानों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महिला थाना कैथल की प्रभारी नन्हीं देवी, पीएमओ नागरिक अस्पताल कैथल रेनू चावला, डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चीका की प्राचार्या पूनम सिंह, राजौंद पालिका की पूर्व चेयरपर्सन गुड्डी राणा, सामाजिक कार्यकर्ता मीनू गर्ग व मीनू गोयल ने भी विचार रखे।
इनको मिला महिला सशक्तीकरण सम्मान
सोशली एमपावर्ड वीमेन्स एसोसिएशन की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में अहम योगदान करने वाली महिलाओं को शील्ड और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इसमें अध्यापिका एवं मंच संचालक अंजू पांडे व अर्चना शर्मा, आस्था राणा एडीए, एडवोकेट अनीता कौशिक, पर्वता रोही सीमा गोस्वामी व कुसुम गोस्वामी, अध्यापिका तृप्ता रानी, हॉकी खिलाड़ी कुलविंदर कौर, योग शिक्षक अनीता सीड़ा, उड़ान संस्था की सोनिया रानी, पूर्व सरपंच रविंद्र कौर, पुलिस कर्मी मीना रानी, कलायत पालिका चेयरपर्सन शशिबाला कौशिक, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर पिंकी रानी, प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर, एसडी स्कूल की प्रिंसिपल हरप्रीत कौर विंक, सफाई कर्मचारी गुरमीतो, डा. कोमल शर्मा पूंडरी, पुलिस अधिकारी नन्ही देवी, डा. रेनू चावला सेल्फ हेल्प ग्रुप चीका, जिला परिषद सदस्य रेनू सैनी शामिल रहीं।

07-गुहला-चीका। कार्यक्रम में महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्षा को स्मृति चिन्ह देते हुए अमनदीप कौर- फोटो : Kaithal