फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dodapost and heroin recovered, two arrested

Kaithal News: डोडापोस्त व हेरोइन बरामद, दो गिरफ्तार

Wed, 04 Mar 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 04 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Dodapost and heroin recovered, two arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में डोडापोस्त और हेरोइन बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना चीका पुलिस ने 1 किलो 450 ग्राम डोडापोस्त सप्लाई मामले में गांव चाणचक निवासी राना राम को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन के अनुसार 27 दिसंबर 2025 को एसआई अनिल कुमार की टीम ने हांसी-बुटाना नहर पुल, थेह बनेडा के पास चार पहिया स्कूटी सवार रामकिशन उर्फ निशान सिंह निवासी डेरा बाजीगर, थेह बनेडा को पकड़ा था।


तलाशी में उसके कब्जे से 1 किलो 450 ग्राम डोडापोस्त बरामद हुआ था। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि नशीला पदार्थ उसे राना राम ने उपलब्ध कराया था। मामले की जांच पीएसआई कमलदीप कर रहे हैंै। दूसरे मामले में एंटी नारकोटिक सेल ने गांव कांगथली से 32.55 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित प्रीतम सिंह को गिरफ्तार किया है। एएसआई राजेश कुमार की टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि आरोपी घर के पास गली में हेरोइन बेचने के लिए खड़ा है। दबिश के दौरान आरोपी भागने लगा, जिसे काबू कर लिया गया। ईटीओ दीपक दत्त की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। थाना सीवन में मामला दर्ज कर एएसआई रोहताश ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed