फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Doctor assaulted for not giving syringes for intoxication, case registered

नशा करने के लिए सीरिंज नहीं देने पर डॉक्टर से मारपीट, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
Doctor assaulted for not giving syringes for intoxication, case registered
कैथल। टीका लगाने के लिए सिरिंज देने से मना करने पर एक डॉक्टर से मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में गांव रत्ताखेड़ा लुकमान निवासी विक्रम ने गुहला थाना में दी शिकायत में बताया कि वह गांव दाबा में करीब 11 साल से डॉक्टरी कर रहा है।
विज्ञापन

तीन मार्च को दोपहर के समय वह गांव में एक मरीज को दवाई देकर वापस क्लीनिक पर जा रहा था। जब वह गांव के रविदास मंदिर के पास पहुंचा तो गांव के ही बंटी और गुरसेवक ने उसके साथ मारपीट की। दोनों आरोपी नशा करते हैं। कुछ दिन पहले दोनों उसके क्लीनिक पर आए थे और टीका लगाने के लिए सिरिंज मांगी थी। उसने उन्हें सिरिंज देने से मना कर दिया था। इसी बात की रंजिश रखते हुए आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही उसकी बाइक भी तोड़ दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed