{"_id":"676cadc821813733650a377b","slug":"do-not-consider-peoples-application-as-a-piece-of-paper-kalyan-kaithal-news-c-18-1-knl1004-547274-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लोगों के आवेदन को न समझें कागज का टुकड़ा ः कल्याण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लोगों के आवेदन को न समझें कागज का टुकड़ा ः कल्याण
Thu, 26 Dec 2024 10:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 26 Dec 2024 10:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लघु सचिवालय के सभागार में सुशासन दिवस पर बुधवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए।
इस दौरान गुरुग्राम से आयोजित राज्य स्तरीय सुशासन दिवस समारोह का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लाइव प्रसारण दिखाया, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश वासियों को संबोधित किया और सुशासन दिवस की बधाई दी। मुख्य अतिथि हरविंद्र कल्याण ने कहा कि कैथल को सुशासन की दिशा में फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए मिले प्रथम स्थान के लिए प्रशासन को बधाई दी।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि अधिकारी उनके पास आने वाले लोगों के आवेदनों को महज कागज का टुकड़ा न समझें, बल्कि उसके पीछे की उनकी पीड़ा को समझें और संवेदनशीलता के साथ उसका समाधान करें। उन्होंने समाधान शिविर व विकसित भारत संकल्प यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से आमजन की समस्याओं का समाधान किया गया।
विज्ञापन
स्पीकर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश में सुशासन की स्थापना की थी, जिसे वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जा रहा है। सुशासन दिवस पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी और निष्ठा से निभाएं। पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को सुशासन का राष्ट्र पुरुष कहा जाता है।
पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाने का जो संकल्प लिया था, वह परंपरा साल दर साल आगे बढ़ रही है।
हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में न केवल जनता को घर-घर सुविधाओं का लाभ दे रही है, बल्कि उनकी समस्याओं का हल भी जल्द से जल्द किया जा रहा है। पारदर्शिता लाने व सुशासन लागू करने व भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलोजी सबसे कारगर तरीका है। मौजूदा सरकार ने पुराने तंत्र को बदलकर आमजन हितैषी सिस्टम का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि सुशासन से जहां गरीबों का कल्याण हुआ, वहीं किसान, युवा, महिला कल्याण व कानून व्यवस्था सहित बहुत से क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि मिली है।
कार्यक्रम में पहुंचने पर डीसी प्रीति ने मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण को पौधा देकर स्वागत किया। साथ ही एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने विधायक सतपाल जांबा को पौधा देकर स्वागत किया। वहीं एसडीएम गुहला कृष्ण कुमार ने भाजपा जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़ का स्वागत किया।
इसके बाद एसडीएम कृष्ण कुमार ने अतिथिगणों का स्वागत करते हुए सुशासन की दिशा में जिले की उपलब्धियों को पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मुनीष कठवाड़, जिला महामंत्री सुरेश संधू, युवा जिला अध्यक्ष आदित्य भारद्वाज सहित जिला प्रशासन में सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। लघु सचिवालय पहुंचने पर जगद्गुरू स्वामी ब्रह्मानंद सेवा समिति कैथल के पदाधिकारियों बलबीर सगवाल, मास्टर नसीब सिंह, सुखबीर, वकील, मास्टर महेंद्र सिंह व अनूप सिंह ने भी मुख्यातिथि विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण का स्वागत किया।
इन्हें किया गया सम्मानित
पुलिस की ओर से एएसआई राजकुमार, तहसील कार्यालय से पटवारी राजेश कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय से सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी अमित कौशिक, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से मनोज कुमार, जिला परिषद के एईसीओ संदीप गोयल, सिविल सर्जन कार्यालय से सहायक सुरेंद्र गर्ग व सहायक लेखाकर रीना, खाद्य आपूर्ती विभाग से निरीक्षक सुरेश शर्मा, एडीसी कार्यालय से अनित कुमार, उपायुक्त कार्यालय से लिपिका कुमारी वर्णिका, सेवादार ज्योति, चुनाव विभाग से जेपी राजेंद्र, नगर परिषद में कार्यकारी अधिकारी कुलदीप मलिक, नगर पालिका राजौंद से सचिव नरेंद्र कुमार, कृषि विभाग से सहायक कृषि अभियंता जगदीश चंद्र व एसडीएम कार्यालय कैथल से डीईओ प्रदीप कुमार को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura