Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Do not burn stubble: Sharma

Kaithal News: पराली को आग ना लगाएं ः शर्मा

Sat, 20 Sep 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 20 Sep 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Do not burn stubble: Sharma

विज्ञापन
गुहला चीका। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उप मंडल कृषि अधिकारी डॉ. कंचन शर्मा अधिकारी ने गांव गांव जाकर किसानों को इस बात को लेकर जागरूक कर रहे हैं कि धान की कटाई के बाद खेतों में बचे अवशेषों को आग न लगाएं। इसी कड़ी में ककेहडी, रत्ताखेडा कड़ाम, चाणचक, डंडोता, चाबा व लालपूर में कैंप लगाकर किसानों को जागरूक किया गया। कृषि अधिकारी डॉ. कंचन शर्मा ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चीका में फसल अवशेष प्रबंधन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने किसानों और स्कूली बच्चों को धान के अवशेषों का इन-सीटू और एक्स-सीटू प्रबंधन के बारे में विस्तार से समझाया गया। उन्होंने कहा कि किसान पराली का सही उपयोग कर इसे खाद, पशुओं के चारे और बायो गैस बना सकते है। संवाद

उन्होंने कहा कि किसान खेतों में पराली न जलाकर इसका वैज्ञानिक ढंग से प्रबंधन करें ताकि न केवल पर्यावरण सुरक्षित रहे बल्कि खेतों की उर्वरकता भी बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि पराली प्रबंधन करने वाले किसानों को सरकार की तरफ से 1200 रुपये प्रति एकड़ की सहायता राशि दी जाती है।
विज्ञापन


किसान को अपनी फसल का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर करना अनिवार्य है। यदि कोई किसान पराली जलाता है तो उसकी जमीन रेड जोन में दर्ज हो जाएगी। ऐसे किसान अगले दो साल तक फसल का कोई मुआवजा नहीं ले पाएंगे। नियमों के उल्लंघन पर 5000 से 15000 रुपये तक का जुर्माना व जेल भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed