फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Do not adopt a procrastinating attitude on applications by giving verbal assurance: DC

Kaithal News: मौखिक आश्वासन देकर आवेदनों पर टाल-मटोल का रवैया न अपनाएं ः डीसी

Fri, 24 Jan 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 24 Jan 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Do not adopt a procrastinating attitude on applications by giving verbal assurance: DC
कैथल। रात्रि प्रवास कार्यक्रम के तहत वीरवार शाम माजरा रोहेड़ा गांव में डीसी प्रीति एसपी राजेश कालिया समेत अन्य अधिकारियों के साथ पहुंचीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोगों के आवेदनों पर अधिकारी मौखिक जवाब देकर टाल-मटोल न करें। यह रवैया ठीक नहीं है।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि यदि लोगों को किसी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है तो इसका क्या कारण है, इसका निदान करें ताकि वे कार्यालयों के चक्कर न काटें। यदि वे पात्र हैं तो उनके आवेदनों पर समयबद्ध तरीके से कार्रवाई करें।
विज्ञापन


कार्यक्रम के तहत गांव में विभिन्न विभागों ने प्रदर्शनी लगाई गईं। इसमें अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई, साथ ही योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए गए। इनमें अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, खेल विभाग, आईटीआई, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, अग्रणी बैंक कार्यालय, जन स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, वन विभाग, रोजगार कार्यालय सहित विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच सुनीता सहित डीडीपीओ कंवर दमन सिंह, बीडीपीओ समिता ने अधिकारियों का स्वागत किया। गांव की चौपाल में डीसी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। समस्याओं में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, अवैध कब्जों, फिरनी निर्माण कार्य में सामग्री संबंधित, पेंशन संबंधित शिकायतें, गांव की चौपाल में लाईब्रेरी, स्टेडियम में पेयजल व्यवस्था, बिजली कनैक्शन, मकान मरम्मत, दिव्यांग को रिक्शा देने संबंधित शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed