फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   DM Hafed listened to the problems of farmers and commission agents.

Kaithal News: डीएम हैफेड ने किसानों व आढ़तियों की समस्याएं सुनीं

Sat, 18 Apr 2026 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 18 Apr 2026 03:26 AM IST
विज्ञापन
DM Hafed listened to the problems of farmers and commission agents.
हैफेड के जिला प्रबंधक को मांग पत्र सौंपते हुए अरनौली के ग्रामीण।
गुहला चीका। हैफेड के जिला प्रबंधक अनूप नैन ने शुक्रवार को अरनौली अनाज मंडी का दौरा कर गेहूं खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौके पर मौजूद किसानों, आढ़तियों व ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिला प्रबंधक ने बताया कि मंडी में एजेंसी गेहूं के कट्टों को स्टोर करेगी, इसके लिए कुछ स्थान खाली करवाना आवश्यक है। उन्होंने आढ़तियों से सहयोग की अपील की। अरनौली के ग्रामीणों ने कहा कि यदि मंडी में लंबे समय तक गेहूं का भंडारण रहेगा तो कीट पैदा होंगे, जिससे आसपास रहना मुश्किल हो सकता है। वहीं किसानों ने चिंता जताई कि यदि मंडी समय पर खाली नहीं की गई धान के सीजन में फसल डालने के लिए जगह नहीं मिलेगी। डीएम ने आश्वासन दिया कि धान के सीजन से पहले मंडी को खाली करवा दिया जाएगा। साथ ही समय समय पर दवाई का छिड़काव करवाया जाएगा, ताकि कीटों की समस्या उत्पन्न न हो। दौरे के दौरान ट्रांसपोर्ट के ठेकेदार को भी उठान कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मंडी प्रधान हाकम पूनिया, अरनौली पैक्स प्रधान मियां सिंह, सरपंच गुरप्रीत सिंह, जसवंत सिंह, अतुल प्रकाश, आशु गोयल, रिंकू गोयल व अन्य मौजूद रहे। संवाद

हैफेड के जिला प्रबंधक को मांग पत्र सौंपते हुए अरनौली के ग्रामीण।

हैफेड के जिला प्रबंधक को मांग पत्र सौंपते हुए अरनौली के ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed