फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Diwali celebrated by lighting 11 thousand lamps at Kapil Muni Tirtha

Kaithal News: कपिल मुनि तीर्थ में 11 हजार दीये जलाकर मनाई दिवाली

Tue, 14 Nov 2023 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 14 Nov 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Diwali celebrated by lighting 11 thousand lamps at Kapil Muni Tirtha
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/ढांड। जिलेभर में दिवाली पर्व धूमधाम से मनाया गया। मकान, दुकानें व संस्थान दीयों और मोमबत्तियों से रोशन हुए। कपिल मुनि तीर्थ कौल में युवा सांझा मंच व समस्त ग्रामीणों के सहयोग से 11 हजार दीये जला कर खुशियां मनाई गई। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी, राज्य मंत्री कमलेश ढांडा, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर तथा तेजवीर सिंह पूर्व विधायक ने भी दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की और आरती में भाग लिया।


युवा साझा मंच के अध्यक्ष एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष कर्मबीर कौल ने बताया कि युवा सांझा मंच ने एक नई पहल करते हुए नौ वर्ष पूर्व कपिल मुनि तीर्थ पर 1100 दीप जलाकर शुरुआत की गई थी। इसके बाद धीरे-धीरे यह सिलसिला आगे बढ़ता गया और प्रति वर्ष दीयों की संख्या बढ़ती चली गई। कहा कि इसके लिए आने वाले खर्च को उन्होंने अपने निजी कोष से वहन किया और आज इनकी संख्या 11 हजार पर पहुंच गई है। कौल ने कहा कि त्योहार हमारी भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण स्थान रखते है। इस प्रकार से आपस में मिलजुल कर दीप जलाकर दीपावली का त्योहार मनाने से आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। प्रदेशाध्यक्ष और सांसद नायब सिंह सैनी, राज्यमंत्री कमलेश ढांडा व जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने ग्रामीणों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed