फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Divyang demonstrated at DC office

दिव्यांगों ने डीसी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Divyang demonstrated at DC office
Divyang demonstrated at DC office - फोटो : Kaithal
विकलांग अधिकार मंच के बैनर तलेे दिव्यांगों ने अपनी समस्याओं को लेकर डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उसके बाद एक शिष्टमंडल ने डीसी से मिला। इसमें जयपाल दयोरा, अमित बड़सीकरी, ऋषिकेश राजली, अनिल बरसाना व विक्रम शामिल थे।
विज्ञापन

डीसी के साथ मांगों पर चर्चा की गई। डीसी ने जल्द मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व संगठन की बैठक हनुमान वाटिका में हुई। जहां से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय में पहुंचे। महासचिव ऋषिकेश राजली ने कहा कि दिव्यांग पेंशन ओबीसी बैंक में 3 महीने से नहीं आ रही है, जो जल्द दिलवाई जाए, दिव्यांग मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाते समय उनके लिए बैठने की व्यवस्था नहीं है, सिविल अस्पताल में इसकी व्यवस्था करवाई जाए।
विज्ञापन

स्वयं रोजगार के लिए मिलने वाला ऋण बिना सरकारी गारंटी दिया जाए, रेडक्रॉस में आधुनिक कृत्रिम अंग दिए जाएं, यूडीआईडी कार्ड, पेंशन, बस पास के लिए जिला स्तर पर शिविरों का आयोजन करवाया जाए। साथ ही अन्य कई मांग भी की। जिला प्रधान जयपाल दयोरा ने कहा कि उनकी मांगों जल्द पूरा नहीं किया गया तो 3 दिसंबर को दिव्यांग दिवस पर फिर डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। अमित बड़सीकरी, अनिल बरसाना, अमित राजौंद, शीशपाल, कुलविंदर, जरनैल, दलेर, मोतीराम, भीरा राम, विक्रम, धर्मा, रामपाल, सोनू, परसराम, रेनू, उषा व पूनम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed