{"_id":"68f14a691c5b6d4c4100767d","slug":"district-youth-festival-to-be-organised-from-november-3-kaithal-news-c-245-1-kht1001-139442-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जिला युवा महोत्सव का आयोजन तीन नवंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जिला युवा महोत्सव का आयोजन तीन नवंबर से
Fri, 17 Oct 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शुगर मिल में वीरवार को जिला युवा महोत्सव के संदर्भ में अधिकारियों की बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए चीनी मिल प्रबंध निदेशक एवं कार्यक्रम नोडल अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि जिला युवा महोत्सव की तिथि 27-28 अक्तूबर से बदलकर अब 3 और 4 नवंबर 2025 कर दी गई है।
कृष्ण कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महोत्सव में अधिक से अधिक युवाओं को शामिल किया जाए, ताकि यह भव्य रूप से आयोजित हो सके। उन्होंने महोत्सव के इवेंट्स और प्रतिभागियों के विषय में भी विचार-विमर्श किया। आईटीआई के प्रधानाचार्य एवं जिला युवा समन्वयक अधिकारी सतीश मच्छाल ने बताया कि महोत्सव में 8 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में 15 से 29 वर्ष की आयु वाले युवा और युवतियां भाग ले सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी किसी भी राजकीय आईटीआई से आवेदन फार्म प्राप्त कर संबंधित आईटीआई में जमा करवा सकते हैं।
कृष्ण कुमार ने बताया कि महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को उजागर करना और हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को नकद ईनाम दिया जाएगा और वे राज्य स्तरीय समारोह में भाग लेंगे।उन्होंने उच्चतर शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार और जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे अधिक से अधिक सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के युवाओं को समारोह में भाग दिलाने का ध्यान रखें। बैठक में जिला युवा समन्वयक अधिकारी सतीश मच्छाल, मनोज भांबू, प्रवीन थरेजा, शमशेर मलिक, अनिल ढुल, मोहित नेहरा, सलीम खान, दीपक पुनिया, कुलबीर सिंह, नरेश पंवार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
प्रतियोगिताएं
n
लोक गीत समूह
n
लोक नृत्य समूह
n
कहानी लेखन
n
कविता लेखन
n
पेंटिंग
n
भाषण प्रतियोगिता
n
विज्ञान मेला (एकल एवं समूह)
n
लोक वाद्य यंत्र वादन (एकल एवं समूह)