फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   District residents had access to many pilgrimage places in other states

हिमाचल, हरियाणा, राजस्थान व गुजरात के कई तीर्थ व पयर्टन स्थलों तक हुई कैथल वासियों की सीधी पहुंच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
District residents had access to many pilgrimage places in other states
कैथल। चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी ट्रेन का जो रूट हिमाचल प्रदेश के दौलतपुर चौक से बढ़ाकर गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती रेलवे स्टेशन तक किया गया है, उससे कैथलवासियों की हिमाचल, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के अनेक तीर्थस्थलों और पर्यटनस्थलों तक हो गई है। लोग इस ट्रेन में सवार होकर कई बड़े तीर्थों का भ्रमण कर सकते हैं। यह जानकारी रेल यात्राी कल्याण समिति ने दी। समिति ने इस ट्रेन का फेरा गुजरात और हिमाचल तक बढ़ाने के लिए जालौर के सांसद देवमान का आभार प्रकट किया। साथ ही कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी से मांग की है कि जींद-कुरुक्षेत्र के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को जल्द से जल्द चलवाया जाए। रेल यात्राी कल्याण समिति की बैठक में चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने बताया कि रेल गाडी नंबर 19717 -19718 का सफर जयपुर से बढ़ाकर अहमदाबाद के स्टेशन साबरमती तक और चंडीगढ़ से बढ़ाकर हिमाचल के दौलतपुर चौक तक किया गया है। उससे इस ट्रेन के सफर की लंबाई 1378 किलोमीटर हो गई है। इसके लिए जालौर के सांसद देवमान के प्रयास काम आए। गुप्ता ने बताया कि इस गाड़ी में सामान्य सीट का किराया साबरमती से दौलतपुर चौक तक 360 रुपये है। स्लीपर का किराया 590 रुपये सहित इसमें पहले, दूसरे और तीसरे दर्जे के वातानुकूलित डिब्बे भी हैं। इनका किराया 1500 से 3000 रुपये है। यह गाड़ी दौलतपुर चौक से दोपहर 2:25 पर चलकर कैथल रात को 8:47 बजे पहुंचेगी। वहीं साबरमती से चलकर अगले दिन दोपहर 2:55 पर पहुुंचेगी। साबरमती से सुबह 9:45 पर चलकर कैथल अगले दिन सुबह 3:49 बजे पहुंचेगी। साथ ही दौलतपुर चौक दोपहर 11:55 पर पहुंचेगी। यह गाड़ी साबरमती जाते समय कैथल वासियों को बालाजी धाम, जयपुर, पुष्कर, मांऊट आबु, अहमदाबाद, सोमनाथ ज्योर्तिलिंग तथा द्वाविराधाम जैसे तीर्थों तक ले जा सकती है। वहीं दौलतपुर की तरफ जाते समय आनंदपुर साहब, नैना देवी, माता चिंतपूर्णी, माता ज्वाला जी, माता कांगड़ा, मां बग्लामुखी अैर नग्गल डैम तक का भ्रमण करवा सकती है। उन्होंने कहा कि समिति की सांसद से मांग है कि वे थोड़ा प्रयास करें तो गाडी नंबर 11841 - 11842 गीता जयंती एक्सप्रैस का वाया कैथल होते हुए जींद के नरवाना तक विस्तार हो सकता है। इसी प्रकार से गाड़ी नंबर 14523-14524 हरिहर एक्सप्रेस जींद तक बढ़ाई जा सकती है। वहीं गाड़ी नंबर 14029 - 14030 कुरूक्षेत्र-दिल्ली चलती है, उसे कैथल से नरवाना तक बढ़ाया जा सकता है। इस अवसर पर प्रधान लाजपतराय सिंगला, ओम प्रकाश मढाढ़, एसपी बंसल, बलंपत जाटान, सुभाष गोयल, अश्वनी, सुरेंद्र अरोड़ा, डॉ. बीरबल दलाल, राम करण, अमित गुप्ता व अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed