फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Distribute towels to avoid heat

Kaithal News: गर्मी से बचने को बांटे साफे

Mon, 03 Jun 2024 04:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 03 Jun 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Distribute towels to avoid heat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भारत विकास परिषद कैथल शाखा की ओर से कमेटी चौक के पास रविवार को लेबर चौक पर साफा वितरण का कार्यक्रम किया। इसमें दिहाड़ीदार और मजदूरों को साफे बांटे गए।

शाखा सचिव डॉ. अभिषेक गोयल ने बताया कि लोगों को चिलचिलाती धूप में घरों से निकलने में परेशानी हो रही है। लेकिन समाज में कई ऐसे लोग भी हैं जिन्हें न चाहते हुए भी सडक़ पर निकलना पड़ता है। इनमें दिहाड़ी पर काम करने वाले मजदूर, रिक्शा चालक और ठेले-खोमचे वाले शामिल हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजक संजय भार्गव ने कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए साफा वितरण का आयोजन किया। इस अवसर पर परिषद सचिव डॉ. अभिषेक गोयल, कोषाध्यक्ष सुभाष चावला, प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, संगठन सचिव संजीव गार, जिला समन्वयक हरीश चावला, शाखा उपाध्यक्ष बख्शीश गिरधर, प्रेस सचिव प्रवेश चुघ, संजय गोयल, चंद्रगुप्त गोयल, डॉ. विकास गुप्ता, रमेश बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोशाला को दिया दान

ढांड। श्री कृष्ण गौशाला ढांड में मंडी आढ़ती गुरमुख सिंह रुआ ने 11 हजार रुपये की राशि दान दी। उन्होंने यह राशि स्व. पिता जयूना राम की याद मेेंं उनकी रस्म पगड़ी के अवसर गोवंश के चारे के लिए कैशियर लाला सीताराम, लाला शिवकुमार, शीशपाल को दी। इस अवसर पर पूर्व मंडी प्रधान एवं सरपंच शीशन रुआ भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed