{"_id":"68eaa7cca01c41d2f5068d47","slug":"dispute-over-responsibility-medical-tests-halted-for-three-days-kaithal-news-c-245-1-kht1001-139230-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जिम्मेदारी पर विवाद, तीन दिन से रुके मेडिकल टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जिम्मेदारी पर विवाद, तीन दिन से रुके मेडिकल टेस्ट
Sun, 12 Oct 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में होने वाले टेस्टों की सूची।
कपिल तंवर
कैथल। जिला नागरिक अस्पताल से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां अस्पताल के दो विभागों- नर्सिंग स्टाफ और लैब टेक्नीशियन के बीच कार्य क्षेत्र को लेकर खींचतान चल रही है। इस विवाद का खामियाजा अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को भुगतना पड़ रहा है, क्योंकि पिछले तीन दिनों से अस्पताल में कई जरूरी टेस्ट रुके हुए हैं।
नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि मरीजों के सैंपल कलेक्ट करना और उन्हें लैब तक पहुंचाना उनके कार्यक्षेत्र में शामिल नहीं है। वे केवल मरीजों को एडमिट करने और डिस्चार्ज करने का काम करते हैं। उनका आरोप है कि अस्पताल प्रशासन जबरन यह जिम्मेदारी उन पर थोपना चाहता है, जबकि उनके पास पहले से ही कई अन्य जिम्मेदारियां हैं।
दूसरी ओर, लैब टेक्नीशियन (एलटी) इंचार्ज संजीव ने कहा कि डीजीएचसी के नियमों के अनुसार एडमिट मरीजों की सैंपलिंग लेना और लैब तक पहुंचाना नर्सिंग स्टाफ की जिम्मेदारी होती है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि सीएमओ कार्यालय द्वारा दोनों विभागों के बीच स्पष्ट कार्य विभाजन नहीं किया गया है, जिसके चलते तीन दिन से यह टकराव बना हुआ है। दूसरी ओर इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
वहीं, इस संदर्भ में सीएमओ डॉ. रेनू चावला ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में है और जल्द ही इसका निपटारा किया जाएगा। संवाद
मामला गंभीर नहीं है। सोमवार को दोनों विभागों की मीटिंग बुलाई जाएगी, जिसमें समस्या का समाधान किया जाएगा। -डॉ. दिनेश कंसल, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी
नागरिक अस्पताल में होने वाले टेस्ट और उनके शुल्क
टेस्ट
अस्पताल शुल्क
निजी लैब चार्ज
सीबीसी
फ्री
200
एलएफटी फ्री 300–400
लिपिड प्रोफाइल
फ्री 300–400
इलेक्ट्रोलाइट
फ्री
350
ब्लड शुगर
फ्री
50
B-12
फ्री
650
थायराइड
160
450
विटामिन-डी
400
550
आरए फैक्टर
100
200
नोट: बीपीएल कार्डधारकों के लिए सभी टेस्ट निशुल्क हैं, जबकि सामान्य मरीजों के लिए उपरोक्त दरें लागू हैं।