फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dispute between two parties, five women injured, two arrested

Kaithal News: दो पक्षों में विवाद, पांच महिलाएं घायल, दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dispute between two parties, five women injured, two arrested
कैथल। शहर के बलराज नगर में वीरवार देर शाम के समय संत रविदास जयंती के कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारियों के बीच दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें पांच महिलाएं घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल कविता व लाजवंती को कैथल के जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन

पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी हुई है। बलराज नगर में वीरवार शाम को रविदास जयंती के उपलक्ष में सत्संग हो रहा था और पालकी की तैयारी चल रही थी। इस बीच कुछ युवकों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया और पांच महिलाएं घायल हो गई। दोनों पक्ष एक ही समुदाय के बताए जाते हैं। फिलहाल इलाके में माहौल सामान्य है।
विज्ञापन

आंबेडकर सभा के प्रधान जगदीश चंद्र के अनुसार कुछ शरारती तत्वों ने जानबूझकर विवाद खड़ा किया और दलित समाज को सत्संग करने से रोकने का प्रयास किया। सभा के प्रतिनिधियों ने इस सिलसिले में डीसी और एसपी से मुलाकात कर अपनी शिकायत दी है। थाना सिविल लाइन प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि आंबेडकर सभा के प्रधान की शिकायत पर मोनू और प्रवीण नाम के युवक को झगड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक ऐसी कोई बात उनके सामने नहीं आई है कि रविदास जयंती मनाने को लेकर ही दोनों पक्षों के बीच में विवाद हुआ है। गंभीर रूप से घायल महिला कविता वह लाजवंती को शहर के जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस उनके बयान दर्ज करके मामले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।


यह है पूरा मामला- आंबेडकर सभा के प्रधान प्रधान जगदीश चंद्र ने बताया कि वीरवार शाम बलराज नगर में उनके समाज की महिलाओं की ओर से संत रविदास जयंती मनाने के लिए सत्संग और पालकी यात्रा निकालने की तैयारी की जा रही थी लेकिन तभी कुछ शरारती युवाओं ने पालकी यात्रा निकालने का विरोध किया, जिससे माहौल गर्मा गया। देखते ही विवाद अधिक बढ़ गया और युवाओं ने उनपर पथराव शुरू कर दिया। जिसमें पांच महिलाएं जख्मी हुई, दो महिलाओं को गंभीर चोट आने के कारण उन्हें शहर के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दोनों पक्षों को शांत रहने की अपील की है। वहीं, घटना के बाद दलित समाज के लोग कैथल के एसपी राजेश कालिया से मिले और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि संत रविदास जयंती को लेकर जान बूझकर विवाद किया गया और दलित समाज के लोगों को सत्संग करने से रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed