{"_id":"67410e35f42f461c2206b384","slug":"dispute-between-corporation-employees-and-sdo-started-getting-complicated-kaithal-news-c-245-1-kht1001-124243-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: उलझने लगा निगम कर्मियों और एसडीओ का विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: उलझने लगा निगम कर्मियों और एसडीओ का विवाद
विज्ञापन
ढांड। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम ढांड के कर्मचारियों का एसडीओ के साथ चल रहा विवाद सुलझने की बजाय उलझ रहा है। जिसके विरोध स्वरूप ढांड सब यूनिट के कर्मचारियों ने छटे दिन भी गेट मीटिंग कर एसडीओ के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। सब यूनिट उपप्रधान प्रवीण ने संबोधित करते हुए कहा कि एसडीओ की तानाशाही रवैये के चलते शुक्रवार को उनका धरना प्रदर्शन छठे दिन में प्रवेश कर गया।
उन्होंने कहा कि जब यूनियन पदाधिकारी मामले को सुलझाने के लिए एसडीओ के पास गए तो उन्होंने उन्हें कार्यालय में बैठने के बजाए गेट आउट कर कर बाहर निकाल दिया। इससे यूनियन में एसडीओ के व्यवहार के प्रति रोष बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी जो मांगे है वह जायज है और एसडीओ स्तर पर हल हो सकती है। अगर एसडीओ सच्चे मन से उनकी समस्याओं को हल करने की बात सोचे।
उपप्रधान ने कहा कि सरकार द्वारा फील्ड में उपभोक्ताओं की शिकायतों को दूर करने के लिए स्टाफ की नियुक्ति की हुई है। लेकिन एसडीओ अपनी मनमानी के चलते फील्ड स्टाफ में तैनात अपने चहेतों को कार्यालय में बैठा कर रखता है। इससे फील्ड का काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
इस समस्या के समाधान के लिए यूनियन पदाधिकारियों ने कई बार एसडीओ को हल करने के लिए कहा,लेकिन उन्होंने हल करने के बजाय उल्टा उन्हें ही डांटना शुरू कर दिया है। जिससे स्टाफ की कमी के चलते फील्ड में उपभोक्ताओं के काम प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्या का तुरंत समाधान करवाया जाए वरना उन्हें कठोर कदम उठाने को मजबूर होना पड़ेगा।